- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- एनटीपीसी में फिजिशियन...
दिल्ली-एनसीआर
एनटीपीसी में फिजिशियन समेत 55 पदों पर वैकेंसी, जल्द शुरू होंगे आवेदन
SHIDDHANT
7 April 2026 10:06 PM IST

x
Delhi दिल्ली। देश की सबसे बड़ी बिजली उत्पादन कंपनी में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन (एनटीपीसी) लिमिटेड ने फिजिशियन सहित विभिन्न 55 पदों पर भर्ती के लिए एक शॉर्ट ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है। एनटीपीसी ने जिन 55 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं, उनमें जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर (जीडीएमओ) के 20; फिजिशियन (जनरल मेडिसिन) के 25; पेडियाट्रिक्स (बालरोग विज्ञान) और ऑप्थेल्मोलॉजी (नेत्र विज्ञान) के 1-1; और ओर एंड जी (ओबेस्ट्रिक्स और गायनोकोलॉजी) के 8 पद शामिल हैं।
राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम (एनटीपीसी लिमिटेड) की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया 9 अप्रैल से शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 23 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे हैं, वे एनटीपीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद एप्लीकेशन लिंक सक्रिय होने के बाद से तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले एनटीपीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें (यदि लागू हो)। फिर रजिस्ट्रेशन फॉर्म को चेक कर सबमिट कर दें। लास्ट में एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए सुरक्षित निकालकर रख लें। कैंडिडेट्स ध्यान दें, एनटीपीसी की ओर से जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी पदों के लिए डिटेल्ड नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा, जिसमें भर्ती प्रक्रिया, योग्यता, आयु सीमा, एजुकेशनल क्वालिफिकेशन, सैलरी, आदि से जुड़ी जानकारियां उपलब्ध होंगी।
Tagsएनटीपीसीभर्ती 2026फिजिशियनजीडीएमओबालरोग विज्ञाननेत्र विज्ञानओब्स्टेट्रिक्स और गायनोकोलॉजीसरकारी नौकरीऑनलाइन आवेदनजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





