दिल्ली-एनसीआर

अमेजन के वेयरहाउस में पहले नौकरी कर अब कंपनी में की चोरी, मामला दर्ज

Admin Delhi 1
27 July 2022 5:55 PM IST
अमेजन के वेयरहाउस में पहले नौकरी कर अब कंपनी में की चोरी, मामला दर्ज
x

गुरुग्राम क्राइम न्यूज़: कंपनी में 15 दिन तक नौकरी करने के बाद अब पूर्व कर्मचारी द्वारा लैपटॉप चोरी करने का मामला सामने आया है। बिलासपुर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में पारस ने बताया कि वह अमेजॉन वेयरहाउस में बतौर मैनेजर तैनात हैं। वेयर हाउस में 1 मई को फरीदाबाद निवासी राजेश कुमार ने ड्यूटी ज्वाइन की थी। 15 दिन तक नौकरी करने के बाद वह नौकरी छोड़ कर चला गया।

उन्होंने पुलिस को बताया कि 26 जुलाई को उन्होंने राजेश को वेयरहाउस में 6 लैपटॉप चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा है। इसकी सूचना उन्होंने बिलासपुर थाना पुलिस को दे कर केस दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ में राजेश से चोरी की और भी वारदातों का खुलासा हो सकता है।

Next Story