दिल्ली-एनसीआर

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में अब स्वास्थ्य केंद्र 24 घंटे सातो दिन खुला रहेगा

Admin Delhi 1
16 Jun 2022 5:07 AM GMT
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में अब स्वास्थ्य केंद्र 24 घंटे सातो दिन खुला रहेगा
x

दिल्ली: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय(जेएनयू) में अब छात्रों को 24 घंटे चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी। क्योंकि संस्थान का हेल्थ सेंटर अब 24 घंटे सातो दिन खुला रहेगा। यहां डॉक्टर व सहयोगी कर्मचारी 3 शिफ्टों में काम करेंगे। पहली शिफ्ट मॉर्निंग होगी जो सुबह 6 बजे से होगी, दूसरी शिफ्ट इवनिंग होगी जो दोपहर 2 बजे से रहेगी। वहीं तीसरी शिफ्ट रात 10 बजे से शुरू होगी।

तीन शिफ्टों में काम करेंगे चिकित्सक: जेएनयू डिप्टी रजिस्ट्रार गगनदीप सिंह ने बताया कि सुबह और शाम की शिफ्ट में सामान्य ओपीडी सेवाएं कैंपस वासियों को 7 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक व दोपहर 2 बजे से रात 9 बजे तक मिलेंगी। वहीं रात की शिफ्ट में केवल फस्र्ट एड और आपातकालीन सेवाएं ही दी जा सकेंगी। हालांकि यह दोनों सेवाएं 24 घंटे सातो दिन कैंपस निवासियों के लिए उपलब्ध रहेंगी। कैंपस में नियुक्त नियमित चिकित्सक ही शिफ्ट का इंचार्ज रहेगा।

5 मई को विद्धत परिषद की बैठक में हुआ था ये फैसला: बता दें 5 मई 2022 को आयोजित की गई एग्जीक्यूटिव काउंसिल की बैठक ये निर्णय लिया गया था। जिसे स्वास्थ्य सलाहकार समिति की 6 जून को आयोजित हुई बैठक में मान्यता मिली। जिसके बाद ये दिशा निर्देश लागू कर दिए गए हैं।

Next Story