दिल्ली-एनसीआर

गाजियाबाद में कूड़े के पहाड़ पर अब बनेगा शानदार पार्क, जानिए क्या हैं प्लान

Admin Delhi 1
5 July 2022 2:19 PM GMT
गाजियाबाद में कूड़े के पहाड़ पर अब बनेगा शानदार पार्क, जानिए क्या हैं प्लान
x

एनसीआर न्यूज़: नगर निगम ने सिद्धार्थ विहार के बाद इंदिरापुरम में पौधारोपण की शुरुआत कर दी है। जिसका शुभारम्भ सोमवार को नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने किया। इंदिरापुरम शक्ति खंड 4 में जहां आज पौधरोपण किया गया है, वहां लगभग 105000 टन कूड़ा पहाड़ के रूप में पड़ा हुआ था, जिसका निस्तारण नगर निगम ने कराया था। इस स्थान पर कूड़े का पहाड़ था और बदबू फैलती रहती थी, लेकिन अब वहां शानदार पार्क होगा। नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने इस अवसर पर बताया कि यहां कूड़े के कारण लोगों को परेशानी हो रही थी। जिसकी शिकायतें भी लगातार कई बार की गई थी। जिसका तत्काल संज्ञान लेते हुए कार्यवाही प्रारंभ की गई, जिसमें कचरे के पहाड़ को खाद में तब्दील करते हुए उस भूमि को खाली किया। जिस स्थान पर बदबू फैली रहती थी, वहां अब हजारों की संख्या में वृक्ष लहराएंगे। अब यहां पर मियांवकी पद्धति से सघन पौधारोपण किया पर्यावरण को संतुलित करने में काफी मदद मिलेगी। जिसके लिए डॉ अनुज उद्यान प्रभारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके लिए टाटा कंपनी का भी विशेष सहयोग गाजियाबाद नगर निगम को प्राप्त होगा। जहां कुछ दिनों पहले पर्यावरण दूषित था वही खुशबूदार फूलों के पौधे तथा सुंदर फलदार छायादार वृक्षों से युक्त अच्छा वातावरण अच्छा पर्यावरण का पार्क बनाया जाएगा। जो सोशल पार्क कहलाएगा। वर्तमान में कुछ कचरा प्रोसेस होना रह गया है जिसके लिए संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया है और शीघ्र ही कार्य पूर्ण कराकर वहां भी हजारों की संख्या में पौधारोपण किया जाएगा।

उद्यान प्रभारी डॉ अनुज वसुंधरा ने बताया कि के निवासियों के लिए एक बेहतर उपहार के रूप में पार्क को बनाया जाएगा। लगभग 6 एकड़ भूमि को कचरा मुक्त किया गया है जिस पर अमलतास, नीम, पीपल, जामुन, अमरूद, अशोक, चंपा, सांगवान व अन्य 30 से 40 प्रजातियों के पौधों को लगाया जाएगा। जिसमें प्रथम चरण में 20 हजार पौधे लगाए जाएंगे। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मिथिलेश ने बताया कि स्थान पर बहुत बड़ी मात्रा में कूड़ा पड़ता था। योजनाबद्ध तरीके से प्रोसेस कराया गया। कचरे से खाद बनाई गई और स्थल को खाली कर निगम हित में इस्तेमाल में लिया जाएगा। मौके पर पोलूशन कंट्रोल क्षेत्रीय अधिकारी उत्सव शर्मा तथा आर्किटेक्ट प्रखर जैन उपस्थित रहे।

Next Story