दिल्ली-एनसीआर

उत्तर पूर्वी दिल्ली का 100 फुटा रोड कुछ दिन बंद रहेगा

Admin Delhi 1
22 Feb 2022 1:25 PM GMT
उत्तर पूर्वी दिल्ली का 100 फुटा रोड कुछ दिन बंद रहेगा
x

उत्तर पूर्वी दिल्ली का महत्वपूर्ण मार्ग 100 फुटा रोड का एक कैरिजवे अगले कुछ दिन बंद रहेगा। यहां बाबरपुर बस टर्मिनल पर स्वागत द्वार बनाया जा रहा है। जिसके बाद दुर्गापुरी से मौजपुर जाने वाली सड़क को बंद कर दिया गया है। विपरीत दिशा में सड़क पर दोनों तरफ का यातायात चलाया जा रहा है। यहां बस सेवा बंद कर दी गई है। बसें आसपास के अन्य मार्गों से चल रहीं हैं। हालांकि, सड़क बंद होने से यहां जाम की स्थिति बनी है। दुर्गापुरी से मौजपुर के बीच सड़क पर दोनों तरफ करीब एक लाख से अधिक वाहन आवाजाही करते हैं। यहां रोजमर्रा के सामान की दुकानें हैं। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक, वाहन चालक दुर्गापुरी से लोनी रोड होकर वजीराबाद रोड पर जा सकते हैं। इसके अलावा दुर्गापुरी जीटी रोड समेत आसपास के अन्य वैक्लपिक मार्गों का प्रयोग कर सकते हैं।

Next Story