दिल्ली-एनसीआर

उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने मनाया विश्व मलेरिया दिवस, 24 डीबीसी और फील्ड वर्कर हुए सम्मानित

Admin Delhi 1
25 April 2022 6:30 PM GMT
उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने मनाया विश्व मलेरिया दिवस, 24 डीबीसी और फील्ड वर्कर हुए सम्मानित
x

दिल्ली न्यूज़: उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने सोमवार को विश्व मलेरिया दिवस के उपलक्ष्य में लोगों को मलेरिया से बचाव के बारे में जागरूक करने के लिए एक प्रदर्शनी और जन स्वास्थ्य व्याख्यान का आयोजन किया। निगम मुख्यालय सिविक सेंटर में आायोििजत इस कार्यक्रम में अतिरिक्त आयुक्त (स्वास्थ्य) हरलीन कौर, निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.पी. अहीर, अतिरिक्त एमएचओ, डॉ. संजय सिन्हा, मलेरिया स्टाफ और आरडब्ल्यूए के विभिन्न सदस्य भी मौजूद थे। प्रदर्शनी के दौरान एडीज मच्छर, एनोफिलीज मच्छर, क्यूलेक्स मच्छरों के साथ-साथ तीनों मच्छरों के वयस्क लार्वा के मॉडल प्रदर्शित किए गए। मच्छरजनित रोगों को नियंत्रित करने के लिए विभिन्न उपकरणों और कीटनाशकों को भी प्रदर्शिंत किया गया है। जन स्वास्थ्य व्याख्यान हिंदू राव अस्पताल के डॉ. दीपक दास और डॉ. सुमित जेठानी ने दिया। इस मौके पर उत्तरी निगम ने 24 डोमेस्टिक ब्रीडिंग चेकर्स और फील्ड वर्कस को उनकी सेवाओं के लिए प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।

दूसरी ओर पूर्व महापौर जय प्रकाश ने डेंगू, मलेरिया व चिकुनगुनिया की रोकथाम हेतु सदर बजार क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि निगम के डोमेस्टिक ब्रीडिंग चेकर्स (डीबीसी) और मलेरिया विभाग के कर्मचारी डेंगू, मलेरिया व चिकुनगुनिया की रोकथाम के लिए नियमित कार्य कर रहे हैं ताकि मच्छरों को पैदा होने से रोका जा सके। जय प्रकाश ने नागरिकों से अपील की कि वे घर की छत और आस-पास कबाड़ जैसे टूटे गमले, कप, बर्तन, टायर आदि खुले में ना छोड़े जिसमें पानी जमा हो सकता हो। क्योकि डेंगू एवं चिकुनगुनिया फैलाने वाला मच्छर जमा पानी में ही पनपता है।

Next Story