दिल्ली-एनसीआर

गरीब महिलाओं संग दिवाली मनाती हैं नोएडा की ट्रांसजेंडर कौशल

Admin Delhi 1
23 Oct 2022 11:46 AM IST
गरीब महिलाओं संग दिवाली मनाती हैं नोएडा की ट्रांसजेंडर कौशल
x

एनसीआर नॉएडा न्यूज़: झिलमिलाती ऊंची-ऊंची इमारतों के शहर नोएडा में शनिवार की देर शाम किन्नर कौशल गरीब महिलाओं के बीच पहुंच गईं। उन्होंने अभावग्रस्त महिलाओं के साथ दीवाली मनाई। धनतेरस महिलाओं के दिन तोहफे पाकर महिलाओं के चेहरे खिले उठे। कहते हैं, जब दिल में जज्बा और जुनून हो और समाज सेवा का मन हो तो अपना त्यौहार क्या है? सबसे पहले गरीबों का हाल जाना जाता है? यही नोएडा की किन्नर कौशल ने किया है। नोएडा के सेक्टर-42 में वह अचानक सड़क किनारे बैठकर मांग रहीं महिलाओं के बीच पहुंच गईं। खूब दिल खोलकर तोहफे बांटे और गले लगकर खुशियां बांटीं।

सड़क पर बैठी महिलाएं मदद मांग रही थीं। उन्हें क्या पता था कि एक महिला फरिश्ता बनकर उनके पास आएगी। धनतेरस के अवसर पर साड़ी बतौर उपहार देगी। तस्वीरों में दिख रहीं कौशल हैं, जो नोएडा की सड़कों पर गरीब महिलाओं के बीच उनका हाल जानने के लिए धनतेरस के त्यौहार पर पहुंची हैं। उनका कहना है कि धनतेरस पर सबको आस लगी रहती है, लेकिन जितना मुझसे होता है, मैं गरीबों के लिए करती हूं। कौशल ने नोएडा की सड़कों पर मांग रही महिलाओं को अचानक पहुंचकर तोहफे में साड़ियां दीं और उनका हाल जाना।

आपने आज तक किन्नरों को मांगते देखा होगा लेकिन नोएडा में कौशल ऐसी हैं, जो लोगों के लिए मदद के लिए आधी रात खड़ी रहती हैं। कौशल रात में सड़क के किनारे गरीब महिलाओं का हाल जान रही हैं। गरीब महिलाओं ने कौशल का शुक्रिया अदा किया। कौशल का कहना है कि वह दिवाली पर भी गरीबों के बीच जाएंगी और गरीबों के साथ दिवाली मनाएंगी।

Next Story