दिल्ली-एनसीआर

नॉएडा के सुपरटेक एमराल्ड ट्विन टावर को 21 अगस्त को गिराया जायेगा, एक्सप्रेस वे को किया जायेगा बंद

Admin Delhi 1
8 Jun 2022 5:21 AM GMT
नॉएडा के सुपरटेक एमराल्ड ट्विन टावर को 21 अगस्त को गिराया जायेगा, एक्सप्रेस वे को किया जायेगा बंद
x

दिल्ली एनसीआर न्यूज़: दिल्ली से सटे नोएडा में सुपरटेक एमराल्ड के दोनों टावर 21 अगस्त को दोपहर ढाई बजे तोड़े जाएंगे। ध्वस्तीकरण के दौरान करीब 300 मीटर ऊचाई तक धूल का गुबार उठेगा। ये गुबार 10 से 15 मिनट तक छटेगा। ध्वस्तीकरण के दौरान 30 मिनट तक नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे बंद किया जाएगा। इसको गिराने में करीब 3500 किलो विस्फोटक की आवश्यकता होगी। ध्वस्तीकरण के लिए अफ्रीकन कंपनी ने 88 प्रतिशत काम पूरा किया जा चुका है।

दोनों टावरों को जियो टैक्सटाइल फाइबर से ढका जा रहा है। इन फाइबर के ऊपर से इसमे सुराख कर इसमे बारूद को भरा जाएगा। इसे चार्जिंग कहते है। ये काम 20 दिन पहले शुरू किया जाएगा। पुलिस से फाइनल एनओसी एक्सप्लोसिव आने से पहले मिल जाएगी। टावर को अफ्रीकन कंपनी एडिफिस ध्वस्त करेगी। इसको लेकर नोएडा प्राधिकरण में मंगलवार दोपहर को बैठक हुई। बैठक में कंपनी ने अपना प्रजेंटेशन दिया। इस दौरान सीबीआरआई, गेल, एटीएस, सुपरटेक , सुपरटेक एमराल्ड के एओए के प्रतिनिधियों के अलावा 13 विभाग मौजूद रहे। बताया गया कि ध्वस्तीकरण के दौरान करीब 300 मीटर तक धूल का गुबार जाएगा। हवा का डायरेक्शन क्या होगा इसका अंदाजा लगा पाना मुश्किल है। ऐसे में सुपरटेक ध्वस्तीकरण से एक माह पहले ही एयरपोर्ट अथॉरिटी को नो फ्लाइंग जोन घोषित करने के लिए पत्र लिखेगी। इस प्रक्रिया में करीब एक माह का समय लगेगा। सुपरटेक एमराल्ड के दोनों टावर के अलावा 14 और टावर व एसटीएस के टावरों को मिलाकर कुल 2600 परिवारों को सुबह ही अपने फ्लैटों को छोडऩा होगा। ध्वस्तीकरण के एक घंटे से डेढ़ घंटे बाद ही वापस इनको फ्लैटों में भेजा जाएगा।

डिबरीस के 30 फीट तक रखे जाएंगे कंटेनर: ध्वस्तीकरण के दौरान मलबा सीधे परिसर में गिरे इसके लिए चारो ओर 30 फीट यानी तीन फ्लोर तक कंटेनर रखे जाएंगे। इन कंटेनर में मलबा गिरेगा और वह बाहर नहीं जाएगा। बैठक के दौरान एओए को भी आश्वस्त किया गया कि उनको डरने की आवश्यकता नहीं है।

100 करोड़ का होगा बीमा: टावरों को ध्वस्तिकरण से पहले किसी प्रकार के डेमेज के लिए 100 करोड़ का बीमा कराया जाएगा। ताकि यदि किसी प्रकार का नुकसान होता है तो उसकी भरपाई की जा सके। इसी महीने बीमा का प्रोसेस पूरा कर लिया जाएगा। इसके लिए तीन कंपनियों से बातचीत की जा रही है।

30 जून तक उपलब्ध कराए प्री डिमालिशन स्ट्रक्चरल रिपोर्ट: ध्वस्तीकरण के पहले प्री-डिमालिशन स्ट्रक्चरल आडिट एडिफिस कंपनी 30 जून तक सीबीआरआई को उपलब्ध करा दे। बैठक में सीईओ ने निर्देश दिए कि कंपनी यूपीपीसीबी को कंस्ट्रक्शन एंड वेस्ट को वैज्ञानिक तरीके से निस्तारित करने का प्लान भी 30 जून तक उपलब्ध करा दे। वहीं ट्विन टावर के 50 मीटर की परिधि के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर दोनों एसोसिएशन को उपलब्ध करा दे।

Next Story