दिल्ली-एनसीआर

Noida: युवक ने जहर खाकर आत्महत्या का किया प्रयास

Admindelhi1
1 Oct 2024 6:00 AM GMT
Noida: युवक ने जहर खाकर आत्महत्या का किया प्रयास
x
एक शख्स की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

नोएडा: जनपद गौतमबुद्व नगर के नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में रहने वाले दो लोगों की असमय मौत हो गई है। एक युवक ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। वहीं एक शख्स की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। वहीं एक युवक जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। गंभीर हालत में इसे उपचार के लिए अस्पतालद में भर्ती कराया गया है।

थाना सेक्टर-39 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर-40 में रहने वाला पंकज नामक 27 वर्षीय युवक ने मानसिक तनाव के चलते अपने घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे अत्यंत गंभीर हालत में उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहां पर उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के सदरपुर कॉलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि श्रीराम उम्र 48 वर्ष सदरपुर कॉलोनी में रहता था। आज सुबह को उनके परिजनों ने उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर उसकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार वह छत से नीचे उतर कर आया तभी वह मूर्छित होकर गिर गया। पुलिस को आशंका है कि उसकी मौत हृदय घात के चलते हुई है।

थाना कासना क्षेत्र के खानपुर गांव में रहने वाले एक युवक ने मानसिक तनाव के चलते पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि सुरेंद्र कुमार पुत्र रामसेवक मूल निवासी जनपद बंदाऊ खानपुर गांव में किराए के मकान पर रहता था। उन्होंने बताया कि उसने अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Next Story