दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी के पैटर्न पर नॉएडा में भी होगा लैंड एलॉटमेंट, अब बिल्डरो की खैर नही

Admin Delhi 1
11 Aug 2022 2:28 PM GMT
दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी के पैटर्न पर नॉएडा में भी होगा लैंड एलॉटमेंट, अब बिल्डरो की खैर नही
x

एनसीआर नॉएडा ब्रेकिंग न्यूज़: नोएडा अथॉरिटी में बिल्डरों और अफसरों ने मिलकर लैंड एलॉटमेंट के नाम पर बड़े घोटाले को अंजाम दिया है। इस वक्त प्राधिकरण करीब 30,000 करोड रुपए डुबाकर बैठा हुआ है। राज्य सरकार के आदेश पर महालेखा परीक्षक (सीएजी) ने जांच की। जिसके बाद प्राधिकरण ने अपनी भूमि आवंटन नीति में आमूलचूल परिवर्तन किया है। अब दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी (डीडीए) के पैटर्न पर नोएडा अथॉरिटी लैंड अलॉटमेंट करेगी। उसी तरह बिल्डरों से पैसा वसूल किया जाएगा। बुधवार को अथॉरिटी की बोर्ड बैठक हुई। जिसमें लैंड अलॉटमेंट पॉलिसी के नियम तय किए गए हैं।

डीडीए के नियम नोएडा अथॉरिटी ने स्वीकार किए: नोएडा की मुख्य कार्यपालक अधिकारी ऋतु माहेश्वरी ने बताया कि आवंटन नीति में व्यापक बदलाव किया गया है। अब भूमि आवंटन ई-ऑक्शन के जरिए किया जाएगा। जिसमें आवेदन प्रक्रिया से लेकर भुगतान तक की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। इससे जुड़े सारे नियम और कायदे इस बोर्ड बैठक में तय किए गए हैं। अब प्राधिकरण आवासीय भूखंड, औद्योगिक, संस्थागत, आईटी और आईटीईएस कैटेगरी के भूखण्ड ऑनलाइन ऑक्शन के माध्यम में दिए जाएंगे। अब दिल्ली विकास प्राधिकरण के पैटर्न पर भूमि आवंटन किया जाएगा। अब सारे नियम डीडीए की तरह लागू किए जाएंगे।

Next Story