दिल्ली-एनसीआर

Noida: मानसिक तनाव के चलते विवाहिता समेत तीन लोगों ने की आत्महत्या

Admindelhi1
8 March 2025 5:14 PM IST
Noida: मानसिक तनाव के चलते विवाहिता समेत तीन लोगों ने की आत्महत्या
x

नोएडा: जनपद गौतमबुद्व नगर के नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में रहने वाले एक विवाहिता समेत तीन लोगों ने मानसिक तनाव के चलते अपने-अपने घरों पर पंखे से फंदा लगाकर आज आत्महत्या कर लिया। इसके अलावा दो लोगों की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है। वहीं एक युवक की बिजली के तार की चपेट में आने से मौत हो गई है।

जानकारी के अनुसार थाना बिसरख क्षेत्र के रोजा जलालपुर गांव में रहने वाला एक 28 वर्षीय युवक ने मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आज आत्महत्या कर लिया। थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गुरबीर पुत्र बच्चन सिंह निवासी जनपद संभल रोजा जलालपुर गांव में रहता था। उन्होंने बताया की रात को उसनेे मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि ज्योति पत्नी विजय निवासी ग्राम साकीपुर ने अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मृतका के परिजनों को सूचना दे दी गई है। अगर वे इस मामले में कोई शिकायत करेंगे तो पुलिस मामले की जांच करेगी। थाना बीटा-दो क्षेत्र में रहने वाले अंकित गौतम पुत्र जसवंत सिंह उम्र 30 वर्ष ने मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसके अलावा थाना सेक्टर-39 क्षेत्र में रहने वाले विक्की पुत्र विक्रम सैनी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। थाना बीटा-दो क्षेत्र में रहने वाले रोहित उम्र 33 वर्ष की भी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।

थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि तिलपता गांव में रहने वाला दीपांशु उर्फ बॉबी उम्र 17 वर्ष नामक किशोर गांव में कहीं जा रहा था, तभी खंभे से बिजली की तार टूटकर जमीन पर गिरा। जिससे किशोर बिजली की तार की चपेट में आ गया। जिसकी वजह से उसे करंट लग गया। गंभीर हालत मे उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Next Story