दिल्ली-एनसीआर

Noida: नोएडा, Logix Mall में शॉर्ट सर्किट

Bharti Sahu 2
6 July 2024 7:25 AM IST
Noida: नोएडा, Logix Mall में शॉर्ट सर्किट
x
Noida नोएडा: नोएडा के लॉजिक्स मॉल में आग लग गई है। आग लगने के कारण मॉल के अंदर मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में लोगों को बाहर निकाला गया। फिलहाल मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई है जो आग पर काबू पाने में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगने की यह घटना हुई है
बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से ही आग लगी है और मॉल के अंदर काफी ज्यादा धुआं हो गया था। जिसके कारण लोगों को सांस लेने में भी काफी दिक्कत हो रही थी।
मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मी और अन्य लोगों ने सभी को मॉल के बाहर निकाला और उसके बाद फायर ब्रिगेड के कर्मचारी आग पर काबू पाने में जुट गए। इस घटना में फिलहाल अभी तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है। मौके पर मौजूद लोकल पुलिस और फायर ब्रिगेड के लोग आग पर काबू पाने में जुटे हुए हैं। शुरुआती जांच में आग शॉर्ट सर्किट होने के कारण लगना बताया गया है।
Next Story