दिल्ली-एनसीआर

नॉएडा सेक्टर-62 रामलीला मैदान हर दिन अलग-अलग मंचन का आयोजन किया जाएगा

Admin Delhi 1
16 Sep 2022 6:35 AM GMT
नॉएडा सेक्टर-62 रामलीला मैदान हर दिन अलग-अलग मंचन का आयोजन किया जाएगा
x

एनसीआर नॉएडा स्पेशल न्यूज़: श्रीराम मित्र मंडल रामलीला समिति के द्वारा सेक्टर-62 रामलीला मैदान में 26 सितंबर से 6 अक्टूबर तक रामलीला का मंचन करवाया जाएगा। रामलीला महोत्सव को लेकर मंच से लेकर रावण के पुतले तक का कार्य तेजी से चल रहा है। हर दिन अलग-अलग मंचन का आयोजन किया जाएगा। रावण दहन के दिन रामलीला मैदान में लाखों की संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद जताई गई है।

जानिए कार्यक्रम की रूपरेखा: 26 सितंबर को प्रथम दिवस गणेश पूजन के साथ श्रीरामलीला मंचन का शुभारंभ होगा। 27 सितंबर को द्वितीय दिवस के प्रसंग में पृथ्वी पर राक्षसों का आतंक, देवताओं द्वारा विष्णु जी से प्रार्थना, राम जन्म का बधाई उत्सव, शिवजी द्वारा रामलला के दर्शन, नामकरण संस्कार, गुरु वशिष्ठ आश्रम में शिक्षा-दीक्षा के लिए जाना, ऋषि विश्वामित्र द्वारा राम-लक्ष्मण को यज्ञ हवन की रक्षा हेतु राजा दशरथ से मांग कर ले जाना, मारीच, सुबाहु, ताड़का वध का मंचन होगा।

28 तारीख से 30 तक का मंचन: 28 सितंबर को तृतीय दिवस ऋषि विश्वामित्र के आश्रम में जनक दूत का आगमन, स्वयंवर में आने का निमंत्रण, श्रीराम द्वारा अहिल्या उद्धार, सीता जन्म कथा, जनक द्वारा धनुष यज्ञ की प्रतिज्ञा, पुष्प वाटिका में राम-सीता का साक्षात्कार, गौर-गौरी पूजन, 29 सितंबर को चतुर्थ दिवस राजा जनक द्वारा धनुष यज्ञ का आयोजन, श्रीराम द्वारा धनुष भंग, परशुराम क्रोध, वरमाला 30 सितंबर को पंचम दिवस भव्य श्रीराम बारात, राम के अभिषेक की घोषणा, मंथरा कैकई संवाद, कैकई दशरथ संवाद, राम वनवास की आज्ञा।


1 तारीख से 3 तक की लीला: 1 अक्टूबर को षष्ठम दिवस निषादराज से भेंट, राम केवट संवाद, भरत राम भेंट, सूर्पनखा का नासिका छेदन, खरदूषण वध, रावण दरबार में सूर्पनखा, सीता हरण, सीता खोज, शबरी आश्रम में श्रीराम का आगमन, 2 अक्टूबर को सप्तम दिवस राम हनुमान मिलन, बाली वध, सीता खोज में जाना, रावण हनुमान संवाद, लंका दहन, 3 अक्टूबर को अष्टम दिवस रावण द्वारा विभीषण का त्याग, रामेश्वरम की स्थापना, रावण अंगद संवाद, लक्ष्मण मेघनाद युद्ध, लक्ष्मण मूर्छा, हनुमान द्वारा संजीवनी बूटी लाना, मूर्छा भंग होना

4 तारीख से 6 अक्टूबर तक का मंचन: 4 अक्टूबर को नवम दिवस राम कुम्भकरण युद्ध,कुम्भकरण वध, लक्ष्मण द्वारा मेघनाद वध, सुलोचना संवाद, अहिरावण वध, 5 अक्टूबर को दशम दिवस राम रावण युद्ध, रावण वध, दशहरा उत्सव एवं रावण, कुम्भकरण और मेघनाद के पुतलों का दहन के प्रसंगों का मंचन होगा। 6 अक्टूबर को भरत मिलाप, राम राज्याभिषेक और सांस्कृतिक-धार्मिक कार्यक्रमों के साथ ग्यारह दिवसीय श्रीरामलीला मंचन का समापन हो जायेगा।

मुरादनगर के कलाकार करेंगे लीला: महासचिव मुन्ना कुमार शर्मा ने बताया कि रामलीला का मंचन प्रतिदिन सांय 7 बजे से प्रारंभ होगा एवं 11 बजे तक समापन होगा। विजयदशमी उत्सव और रावण दहन 5 अक्टूबर को सायं 5 बजे होगा। रामलीला का मंचन मुरादनगर के कलाकार करेंगे।

शहर में निकाली जाएगी राम बारात: समिति के अध्यक्ष धर्मपाल गोयल ने बताया कि 30 सितंबर को दोपहर बाद 2 बजे से हनुमान मंदिर सेक्टर 20 से श्रीराम बारात शोभा यात्रा प्रारंभ होगी जो अलग-अलग सेक्टरों से होते हुए सेक्टर-62 स्थित रामलीला स्थल पर संपन्न होगी। समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतनारायण गोयल ने बताया कि पुतले बनाने का कार्य लोनी के कलाकारों द्वारा की जा रही है। 90 फुट के रावण, 85 फुट के कुम्भकरण और 80 फुट के मेघनाद के पुतलों का दहन किया जाएगा।

Next Story