दिल्ली-एनसीआर

Noida : ओयो होटल में चल रहा था देह व्यापार ,पुलिस ने सात आरोपियों को किया गिरफ्तार

Tara Tandi
11 April 2024 10:45 AM GMT
Noida : ओयो होटल में चल रहा था देह व्यापार ,पुलिस ने सात आरोपियों को किया गिरफ्तार
x
नोएडा : नोएडा में पुलिस ने एक देह व्यापार गैंग का पर्दाफाश किया है। सेक्टर 63 क्षेत्र के बहलोलपुर क्षेत्र के एक ओयो होटल में देह व्यापार चल रहा था। गैंग में शामिल सात आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि बिहार समेत कई राज्यों से नौकरी के नाम पर लड़कियों को बुलाकर उनसे वेश्यावृत्ति कराई जाती थी। सात महिलाओं का रेस्कयू कराया गया है।
पुलिस के मुताबिक, थाना एएचटीयू और थाना सेक्टर-63 नोएडा पुलिस टीम को लोकल इंटेलीजेंस व गापेनीय सूचना के आधार पर जानकारी प्राप्त हुई कि बहलोलपुर क्षेत्र के शीतला ओयो होटल में देह व्यापार चल रहा है। सूचना पर एसीपी प्रथम सेन्ट्रल नोएडा के नेतृत्व में एएचटीयू पुलिस टीम एवं थाना सेक्टर 63, नोएडा पुलिस टीम द्वारा उक्त ओयो होटल में छापेमारी कर देह व्यापार में शामिल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, ओयो होटल मालिक सहित कुल तीन वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के हर सम्भव प्रयास जारी है।
बताया जा रहा है कि आरोपी महिलाओं पर दबाव बनाकर उनसे वेश्यावृत्ति कराते थे। उन्हें देश के कई राज्यों से नौकरी का झांसा देकर यहां लाया गया था। ओयो होटल मालिक सुरेन्द्र यादव पुत्र किरण यादव निवासी बहलोलपुर द्वारा होटल को अनैतिक देह व्यापार में इस्तेमाल कराया जा रहा था, जिसके लिए विधिक कार्रवाई की जा रही है।
आरोपियों की पहचान
1-अजरूद्दीन उर्फ अज्जू पुत्र अलाउद्दीन
2-अख्तर मोहम्मद पुत्र मोहम्मद शमशाद
3-सुमित कुमार पुत्र राजेन्द्र
4-धर्मेन्द्र कुमार पुत्र हुकम सिहं
5-मो0 फैय्याज पुत्र सलीम
6-फरमान पुत्र सलीम
7-मरगूम आलम पुत्र सुलेमान
Next Story