दिल्ली-एनसीआर

नॉएडा पुलिस ने दनादन गोलीबारी कांड में दो और लोगो को किया गिरफ्तार

Admin Delhi 1
28 Feb 2023 12:33 PM GMT
नॉएडा पुलिस ने दनादन गोलीबारी कांड में दो और लोगो को किया गिरफ्तार
x

नॉएडा: गढ़ी शहदरा गांव में जमीनी विवाद को लेकर गत दिनों दिनदहाड़े हुई दनादन गोलीबारी मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से वारदात में प्रयुक्त अवैध हथियार भी बरामद हुआ हैं। इस मामले में थाना सेक्टर 142 पुलिस अब तक एक भाजपा नेता सहित 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

थाना प्रभारी उत्तम कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर सेक्टर 144 बुद्ध मूर्ति चौराहे से जयकार पुत्र बलराज भाटी व प्रदीप पुत्र बृजेंद्र को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में इनके पास से एक तमंचा व कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपी गत दिनों गढ़ी शहदरा गांव में हुए गोलीकांड में शामिल थे। इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही हैं।

आपको बता दें कि जमीन के विवाद को लेकर रविवार को गढ़ी शहदरा गांव में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई थी। इस दौरान दोनों पक्षों की तरफ से दनादन गोलियां चलाई गई, जिससे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। इस संघर्ष में कई लोग घायल हो गए थे। पुलिस इस मामले में भाजपा नेता नवीन भाटी सहित 10 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि अन्य की तलाश कर रही है।

Next Story