दिल्ली-एनसीआर

नोएडा पुलिस ने 1 किलो 100 ग्राम गांजे के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

Admin Delhi 1
9 Feb 2023 3:15 PM GMT
नोएडा पुलिस ने 1 किलो 100 ग्राम गांजे के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार
x

नोएडा: थाना सेक्टर 49 पुलिस ने बीती रात को सेक्टर 101 मेट्रो स्टेशन के पास से एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 1 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया है।

थाना प्रभारी संदीप चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम देवराज है।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि यह काफी दिनों से अवैध रूप से गांजा बेचने के धंधे में संलिप्त है।

Next Story