- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- नोएडा पुलिस ने डॉक्टर...
दिल्ली-एनसीआर
नोएडा पुलिस ने डॉक्टर को महिला से रेप के आरोप में किया गिरफ्तार
Admin Delhi 1
10 Nov 2022 12:00 PM IST

x
एनसीआर नॉएडा क्राइम न्यूज़: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा के थाना फेस 2 पुलिस ने महिला के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी डाक्टर को गिरफ्तार किया है। थाना फेस 2 पुलिस ने अभियुक्त डा सचिन कुमार को सेक्टर 92 के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता अपनी बीमारी का इलाज करवाने अभियुक्त के क्लीनिक भंगेल आई थी।
इलाज के दौरान अभियुक्त ने महिला के साथ छेड़खानी करते हुए दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जिसके बाद पीड़िता ने इसकी शिकायत थाने में की। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।
Next Story





