दिल्ली-एनसीआर

नॉएडा पुलिस ने मदनगिरि गिरोह के एक शातिर सदस्य को किया गिरफ़्तार

Admin Delhi 1
14 Jun 2022 5:45 AM GMT
नॉएडा पुलिस ने मदनगिरि गिरोह के एक शातिर सदस्य को किया गिरफ़्तार
x

एनसीआर नॉएडा क्राइम न्यूज़: दिल्ली से सटे नोएडा में थाना सेक्टर 113 पुलिस मदनगिरि गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी गुलेल से गडिय़ों के शीशे तोडक़र लैपटॉप व अन्य सामान चोरी करता है। आरोपी पिछले दिनों थाना क्षेत्र में कई गाडिय़ों के शीशे तोडक़र सामान चोरी किया था।

थाना प्रभारी शरदकांत शर्मा ने बताया कि रविवार को महागुन टी-प्वाइंट सेक्टर 76 से मदनगिरि गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान अमर कुमार निवासी एच-01/328 मदनगिरि, थाना अम्बेडकरनगर, नई दिल्ली के रूप में हुई है। वर्तमान में आरोपी शिवदुर्गा विहार, लक्करड़पुर, थाना सूरजकुंड, फरीदाबाद, हरियाणा रह रहा था। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के कब्जे से विभिन्न मुकदमों से संबंधित 21 हजार रुपए, बाइक, एक गुलेल और गुलेल की गोलियां बरामद की गई हैं। आरोपी ने थाना सेक्टर 113 क्षेत्र में भी गुलेल से कई गाडिय़ों के शीशे तोडक़र सामान चोरी किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

Next Story