- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- एनसीआर के 4 शातिर...
एनसीआर के 4 शातिर लूटेरों को नॉएडा पुलिस ने किया गिरफ्तार

एनसीआर न्यूज़: नोएडा पुलिस ने एनसीआर में लूट की घटना को अंजाम देने वाले 4 लुटेरे को गिरफ्तार किया है। यह चोर शहर के अनेकों हिस्सों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। इन आरोपियों के खिलाफ एनसीआर में 1 दर्जन से अधिक चोरी की वारदातों के मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से दो मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस ने दोनों चोरों को जेल भेज दिया है।
पूछताछ में चोरी की घटनाओं को कबूला: सेक्टर-113 के थानाध्यक्ष शरद कांत ने बताया कि शुक्रवार को एक सूचना मिली थी कि 4 चोर सेक्टर-119 के पास आने वाले हैं। सूचना के आधार पर टीम गठित कर मौके पर लगाई गई। जैसे ही यह चोर आए, इन्हें धर दबोच लिया गया। पुलिस की पूछताछ में इन चोरों ने कई चोरी की घटनाओं को कबूला है।
चोरों की हुई पहचान: थानाध्यक्ष ने बताया कि यह गिरोह नोएडा में रहकर अलग-अलग जगहों पर एक साथ चोरी करते थे। यह सभी आरोपी नोएडा में ही रहते हैं। इनकी पहचान इंतजार अली, अतुल, प्रवेज और श्रीकांत के रूप में हुई है। इस गैंग में शामिल अन्य चोरों की तलाश की जा रही है जल्द उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।





