दिल्ली-एनसीआर

नॉएडा न्यूज़: यमुना एक्सप्रेसवे पर युवक खून से लथपथ अवस्था में मिला, अस्पताल ने की मौत की पृष्टि

Admin Delhi 1
26 Jun 2022 10:00 AM GMT
नॉएडा न्यूज़: यमुना एक्सप्रेसवे पर युवक खून से लथपथ अवस्था में मिला, अस्पताल ने की मौत की पृष्टि
x

एनसीआर क्राइम न्यूज़: यमुना एक्सप्रेसवे पर एक व्यक्ति लहूलुहान अवस्था में मिला। पुलिस ने उसे उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर उसकी मौत हो गई। पुलिस को शक है कि व्यक्ति की मौत सड़क दुर्घटना के चलते हुई है।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस": थाना बीटा-दो के प्रभारी अनिल राजपूत ने बताया कि शुक्रवार को थाना बीटा-2 पुलिस को सूचना मिली कि यमुना एक्सप्रेसवे पर एक व्यक्ति लहूलुहान अवस्था में पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस कारण जानने में जुटी: अनिल राजपूत ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक का नाम बलवीर (37 वर्ष) है। वह जनपद आगरा का रहने वाला है। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उक्त व्यक्ति की मौत सड़क हादसे के चलते हुई है। किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और मौके से फरार गया। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

Next Story