दिल्ली-एनसीआर

नोएडा मेट्रो ने बनाया नया रिकॉर्ड, 3 साल बाद यात्रियों की संख्या में हुई बढ़ोतरी

Admin Delhi 1
11 Aug 2022 6:01 AM GMT
नोएडा मेट्रो ने बनाया नया रिकॉर्ड, 3 साल बाद यात्रियों की संख्या में हुई बढ़ोतरी
x

एनसीआर नॉएडा न्यूज़: नोएडा एक्वा लाइन मेट्रो (Aqua Line Metro) के लिए राहत की खबर है। पहली बार नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो ने 1 दिन में 40 हजार से ज्यादा यात्रियों को सफर कराने का रिकॉर्ड बनाया है। यह मेट्रो के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। क्योंकि नोएडा और ग्रेटर नोएडा रूट पर मेट्रो को शुरू हुए 3 साल से अधिक हो चुके हैं। लेकिन उसके बावजूद मेट्रो का बजट घाटे में चल रहा है। अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले समय में सवारियों की संख्या में और बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

दूसरा सबसे ज्यादा यात्रा करने का रिकॉर्ड: इस मेट्रो सेवा के जनवरी 2019 में शुरू होने के बाद ऐसा पहली बार हुआ है। जब एक दिन में 40,295 हजार लोगों ने यात्रा की हैं। इसकी जानकारी एनएमआरसी के अधिकारियों द्वारा दी गई है। यह नया रिकॉर्ड 8 अगस्त को हासिल किया गया है। इससे पहले 19 सितंबर 2019 को एक दिन में 39,451 लोगों ने यात्रा की थी, जो दूसरा सबसे ज्यादा यात्रा करने का रिकॉर्ड है।

यात्रियों की संख्या में अच्छी खासी बढ़ोतरी: बता दें कि यह मेट्रो सेवा दिल्ली से सटे गौतमबुद्ध नगर जिले में नोएडा और ग्रेटर नोएडा शहरों को जोड़ती है। एनएमआरसी के अधिकारियों के मुताबिक, हाल के कुछ महीनों में इस मेट्रो सेवा में यात्रियों की संख्या में अच्छी खासी बढ़ोतरी हुई हैं। ताजा आंकड़ों के अनुसार, दैनिक औसत संख्या 23,266 रही। जबकि अप्रैल में यह संख्या 26,162, मई में 29,089, जून में 30,366 और जुलाई में 32,202 रही थी।

Next Story