दिल्ली-एनसीआर

Noida: पार्टी में पिस्तौल लहराने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

Ashish verma
24 Dec 2024 7:15 PM IST
Noida: पार्टी में पिस्तौल लहराने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार
x

Noida: नोएडा : पुलिस ने मंगलवार को बताया कि यहां एक जन्मदिन की पार्टी के दौरान कथित तौर पर पिस्तौल लहराने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद गिरफ्तारी की गई। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि छह सेकंड के वीडियो में आशुतोष गोले (28) को पिस्तौल लहराते हुए कुछ लोगों के साथ डांस करते हुए देखा गया। पुलिस के अनुसार, वीडियो 21 दिसंबर को एक कार्यालय में आयोजित जन्मदिन की पार्टी का है। मामला तब सामने आया जब सोशल मीडिया यूजर्स ने वायरल वीडियो पर नोएडा पुलिस को टैग करना शुरू कर दिया और उस व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने बताया कि सेक्टर 49 के शताब्दी एन्क्लेव में रहने वाले और बरेली के मूल निवासी गोले को आज गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि उसके शस्त्र लाइसेंस को रद्द करने की कार्रवाई की जा रही है।

Next Story