- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- Noida: प्राधिकरण की...
Noida: प्राधिकरण की टीम के बुलडोजर कार्रवाई से आठ करोड़ की भूमि मुक्त हुई

एनसीआर नॉएडा: नोएडा प्राधिकरण की टीम ने सदर सराय गांव में आठ करोड़ की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया है। वर्क सर्किल टीम ने बुलडोजर के साथ यह कार्रवाई की। जमीन से अतिक्रमण हटाने को लेकर चेतावनी दी गई थी। उसके बाद यह कार्रवाई हुई।
सदर सराय गांव के खसरा नंबर 52 और 53 की 400 वर्गमीटर प्राधिकरण की भूमि खाली पडी हुई है। इस भूमि की कीमत करीब आठ करोड़ रुपये है। स्थानीय लोगों ने यहां अतिक्रमण किया हुआ था। प्राधिकरण की ओर से अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गया।
पूर्व में कई चेतावनी के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया। बुधवार को बुलडोजर और पुलिस बल के साथ प्राधिकरण की टीम पहुंची और जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया। सीईओ लोकेश एम ने कहा कि अतिक्रमण के खिलाफ अभियान और कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
इन्फोर्समेंट टीम की कार्रवाई, छह अवैध प्रतिष्ठानों को किया ध्वस्त
गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) और नगर निगम गुरुग्राम की इन्फोर्समेंट टीम ने बुधवार को सेक्टर 69 में अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाया। अतिक्रमण हटाने के नोडल अधिकारी एवं डीटीपी जीएमडीए आरएस बाठ और निगम की इन्फोर्समेंट टीम ने अभियान चलाया।
इस दौरान 50 से अधिक पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। टीम ने दो रेस्टोरेंट, एक कार्यालय परिसर, दो कार वाशिंग क्षेत्र और 2 कार पालिश की दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया। यह दुकानें और प्रतिष्ठान जीएमडीए के अधिकार क्षेत्र में सर्विस रोड पर बिना किसी उचित अनुमति के बनाए गए थे।
निगम के अधिकारियों ने इन उल्लंघनकर्ताओं को नोटिस भी जारी किए थे। यहां पर बंजारों द्वारा भी कब्जा किया गया था, जिसे हटा दिया गया।





