- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- Noida: आवासीय सोसाइटी...
Noida: आवासीय सोसाइटी में वित्तीय गड़बड़ी, आठ पर केस दर्ज

नोएडा: थाना फेस-3 क्षेत्र स्थित सेक्टर-70 की एक आवासीय सोसाइटी में अपार्टमेंट ओनर एसोसिएशन (AOA) के पूर्व पदाधिकारियों पर धोखाधड़ी, अमानत में खयानत और संपत्ति की चोरी जैसे गंभीर आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है। शिकायत बिल्डर प्रतिनिधि द्वारा दर्ज कराई गई है।
थाना फेस-3 के प्रभारी निरीक्षक ध्रुव भूषण दुबे ने बताया कि पेन रियल्टर्स प्राइवेट लिमिटेड (पैन ओशिश) के अधिकृत प्रतिनिधि पुनीत कुमार मलिक की ओर से यह शिकायत दी गई थी। शिकायत में पूर्व AOA अध्यक्ष अमरनाथ वर्मा, आरवी पांडे, धर्मवीर सिंह, धर्मचंद, सुरेंद्र कुमार शर्मा, वीरेंद्र कुमार जैन, सुनील चौधरी सहित एक अज्ञात व्यक्ति को नामजद किया गया है।
पीड़ित के अनुसार, ये सभी आरोपी सेक्टर-70 स्थित पैन ओशिश सोसाइटी में AOA के पदाधिकारी रह चुके हैं। इन पर आरोप है कि इन्होंने निवासियों द्वारा दिए गए मेंटेनेंस फंड का दुरुपयोग किया और व्यक्तिगत हितों के लिए खर्च किया। इसके अलावा, उन्होंने बिल्डर के रखे सामान की चोरी भी की और धोखाधड़ी व विश्वासघात किया।
पुलिस ने IPC की धारा 406 (अमानत में खयानत), 420 (धोखाधड़ी), 409 (विश्वासघात द्वारा संपत्ति का दुरुपयोग) आदि के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच शुरू कर दी गई है, और तथ्यों के आधार पर जल्द कार्रवाई की जाएगी।





