दिल्ली-एनसीआर

Noida: भारत में बनेगा सबकुछ, पीएम मोदी का स्वदेशी संकल्प

Admindelhi1
25 Sept 2025 3:36 PM IST
Noida: भारत में बनेगा सबकुछ, पीएम मोदी का स्वदेशी संकल्प
x

एनसीआर नोएडा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर में उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 का भव्य उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने देश की मौजूदा आर्थिक ग्रोथ को बेहद आकर्षक बताया और स्वदेशी उत्पादों और आत्मनिर्भर भारत के महत्व पर जोर दिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अब भारत को किसी अन्य देश पर निर्भर नहीं रहना है। जो भी वस्तुएँ भारत में बनाई जा सकती हैं, उन्हें भारत में ही बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेन्युफैक्चरिंग में बनने वाले सभी उत्पाद सर्वोत्तम गुणवत्ता के होने चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि आज भारत का हर नागरिक स्वदेशी उत्पादों से जुड़ रहा है और देश में उपलब्ध वस्तुओं को ही प्राथमिकता दी जा रही है।

प्रधानमंत्री ने विशेष रूप से उत्तर प्रदेश में बनने वाले फोन और सेमीकंडक्टर उद्योग पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि देश में बनने वाले फोन के 55 प्रतिशत हिस्से उत्तर प्रदेश में तैयार होते हैं और कुछ ही किलोमीटर दूर एक बड़ी सेमीकंडक्टर फैसिलिटी पर काम शुरू होने वाला है। यूपी देश की आत्मनिर्भरता को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा रहा है।

पीएम मोदी ने कहा, “हमारी सेनाएं स्वदेशी चाहती हैं और दूसरों पर निर्भरता कम करना चाहती हैं। इसलिए भारत में एक वाइब्रेंट डिफेंस सिस्टम विकसित किया जा रहा है। मैं आप सभी का आह्वान करता हूं कि यूपी में निवेश कीजिए, यूपी में मैन्युफैक्चर कीजिए।” उन्होंने कहा कि यूपी में लाखों एमएसएमई का मजबूत नेटवर्क है, जिनका उपयोग कर पूरे उत्पाद को भारत में तैयार किया जा सकता है।प्रधानमंत्री ने 2014 से पहले देश में लगने वाले उच्च टैक्स का जिक्र करते हुए कहा कि पहले 1,000 रुपये की शर्ट पर 117 रुपये टैक्स लगता था, जबकि जीएसटी लागू होने के बाद यह घटकर 50 रुपये रह गया। उन्होंने कहा कि इस सुधार ने व्यवसाय की लागत और नागरिकों के बजट को संतुलित करने में मदद की।उद्घाटन समारोह में देशभर के निवेशक और उद्योगपति मौजूद थे, जिन्होंने उत्तर प्रदेश को निवेश और नवाचार का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में सरकार की पहल को सराहा।

Next Story