दिल्ली-एनसीआर

नॉएडा विद्युत निगम ने करीब दो लाख बकाएदार उपभोक्ताओं को पैसा जमा करने की दी हिदायत

Admin Delhi 1
8 Jun 2022 2:46 PM GMT
नॉएडा विद्युत निगम ने करीब दो लाख बकाएदार उपभोक्ताओं को पैसा जमा करने की दी हिदायत
x

नॉएडा न्यूज़ ऑवर: दिल्ली से सटे नोएडा में विद्युत निगम करीब दो लाख बकाएदार उपभोक्ताओं को नोटिस भेज रहा है। इसके माध्यम से बकायेदार उपभोक्ताओं को एकमुश्त समाधान (ओटीएस) योजना का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करने के साथ ही हिदायत भी दी जा रही है। जिले में विद्युत निगम ने 2.17 लाख बकाउदार उपभोक्ता चिन्हित किए हैं। इन उपभोक्ताओं ने 30 अप्रैल के बाद बिल जमा नहीं किए है। बकायेदार पर विद्युत निगम का 272 करोड़ रुपए का बिल बकाया है। इन उपभोक्ताओं पर 129 करोड़ रुपए का सरचार्ज भी बनता है। अगर सभी उपभोक्ता योजना का लाभ उठाते हैं तो उनका 129 करोड़ रुपए का सरचार्ज माफ हो जाएगा।

बकाएदार उपभोक्ता 30 जून तक ही योजना का लाभ उठा सकते हैं। अब विद्युत निगम योजना को सफल बनाने के लिए करीब दो लाख बकायेदार उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किए हैं। नोटिस से उपभोक्ताओं से त्वरित बिल जमा करने के लिए मांग की जा रही है। इसके साथ ही हिदायत भी दी जा रही है कि अगर उपभोक्ता द्वारा बिल जमा नहीं किया जाता है तो उपभोक्ता का बिजली कनेक्शन भी काट दिया जाएगा।

Next Story