दिल्ली-एनसीआर

Noida: DM कार्यालय जनता के लिए रहेगा हमेशा खुला

Admindelhi1
13 Sept 2025 12:08 PM IST
Noida: DM कार्यालय जनता के लिए रहेगा हमेशा खुला
x
"पारदर्शिता और जनसेवा को नई दिशा देंगी मेधा रूपम"

नोएडा: जनता के हित और समस्याओं के समाधान के लिए नोएडा की जिलाधिकारी श्रीमती मेधा रूपम ने बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए उनके दरवाज़े हर समय आम नागरिकों के लिए खुले रहेंगे।

श्रीमती मेधा रूपम, जो नोएडा की पहली महिला DM हैं, ने स्पष्ट किया कि कोई भी नागरिक कभी भी अपनी समस्या सीधे उनके सामने रख सकता है। उन्होंने कहा—

जब तक जिले का एक भी व्यक्ति फरियादी बनकर मेरे पास आता रहेगा, तब तक मेरा काम अधूरा रहेगा। सही मायनों में प्रशासन का काम उस दिन पूरा होगा, जब किसी नागरिक को शिकायत के लिए मेरे पास आने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।

मुख्यमंत्री की प्राथमिकता – जनता की सेवा

DM ने बताया कि उन्हें यह जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनता-सेवा की सोच को धरातल पर उतारने के लिए दी गई है। इसलिए उनका पहला और सबसे अहम कर्तव्य जनता की सेवा करना है।

जनता दरबार और शिकायत निवारण की व्यवस्था

ग्रेटर नोएडा कलेक्ट्रेट कार्यालय – प्रतिदिन नागरिकों की समस्याओं का समाधान।

शुक्रवार, सेक्टर-27 नोएडा कैम्प कार्यालय – सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक समस्याएं सुनने की विशेष व्यवस्था।

आपातकालीन मामलों के लिए – DM 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी।

DM मेधा रूपम ने आश्वासन दिया कि उनकी प्राथमिकता है कि जिले का हर नागरिक न्याय और समाधान पाकर संतुष्ट महसूस करे। जनता के प्रति उनकी संवेदनशीलता और सेवा भाव इस घोषणा से साफ झलक रहा है।

Next Story