दिल्ली-एनसीआर

Noida: क्रिकेट स्टेडियम घोटाले में कोर्ट में 10 अप्रैल को होगी पेशी

Admindelhi1
4 April 2025 2:41 PM IST
Noida: क्रिकेट स्टेडियम घोटाले में कोर्ट में 10 अप्रैल को होगी पेशी
x

गाजियाबाद: नोएडा के क्रिकेट स्टेडियम में हुए निर्माण कार्य में हुए घोटाले के केस में सीबीआई कोर्ट में सुनवाई हुई। बृहस्पतिवार को चार्ज पर बहस के बाद अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 10 अप्रैल की तारीख लगा दी।

सीबीआई से मिली जानकारी के अनुसार नोएडा के सेक्टर 21 ए स्थित इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में पवेलियन भवन सहित क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण से संबंधित 954 करोड़ रुपये के निर्माण कार्य कराया गया था। सीबीआई की जांच में पता चला था कि क्रिकेट स्टेडियम परियोजना के निर्माण के लिए कार्ययोजना नोएडा प्राधिकरण को दी गई थी। आरोप है कि इसमें 57 गैर अनुसूचित वस्तुओं की दरें रखी थीं। बाजार से इनका तुलनात्मक दर नहीं लिया गया था। एक ही फर्म से बाजार दर से अधिक दाम पर खरीदारी की गई थी। इस मामले में यादव सिंह समेत 11 लोग और एक कंपनी आरोपी हैं।

Next Story