दिल्ली-एनसीआर

Noida: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की कार्गो सेवाएं शुरू, चेन्नई-नोएडा के बीच कार्गो संचालन का आगाज

Admindelhi1
17 Jun 2026 1:06 PM IST
Noida: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की कार्गो सेवाएं शुरू, चेन्नई-नोएडा के बीच कार्गो संचालन का आगाज
x

नोएडा: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बुधवार काे कार्गो उड़ान सेवा भी शुरू हाे गई। चेन्नई से आए पहले विमान काे एयरपोर्ट पर सुबह वाटर कैनन से स्वागत किया गया। इसके लिए एफकॉम कंपनी के साथ समझौता किया गया है। यह मालवाहक (कार्गो) एयरलाइन है। यह विशेष माल परिवहन एवं आपूर्ति शृंखला सेवाएं प्रदान करने के लिए बोइंग 737-800 मालवाहक विमानों का उपयोग करती है। यह कंपनी ही एयरपोर्ट से कार्गो उड़ानें का संचालन करेगी।

जानकारी के अनुसार एयर इंडिया सेट्स की ओर से कार्गो उड़ानों के लिए एयरपोर्ट में तैयारी की गई है। कपनी ने नोएडा एयरपोर्ट से मध्य पूर्व, दक्षिण पूर्व एशिया और यूरोप तक नेटवर्क जोड़ने की तैयारी की है। नियमित कार्गो उड़ानें शुरू होने के बाद नोएडा एयरपोर्ट पर मजबूत एयर कार्गो इकोसिस्टम बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगा। एयर इंडिया सेट्स ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लगभग 80 एकड़ में कार्गो हब तैयार किया है। यहां से कार्गो की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सुविधाएं मिलेंगी। पहले चरण में कार्गो की वार्षिक क्षमता 2.55 लाख मीट्रिक टन है। यहां कार्गो टर्मिनल, वेयरहाउस, ट्रकिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और डिजिटल मैनेजमेंट सिस्टम तैयार किया गया है। इसमें फ्रेट फॉरवार्डर्स के लिए वेयरहाउस सुविधा, कंसोलिडेशन सेंटर, ट्रकाें की आवाजाही, डिजिटल शिपमेंट जैसी सुविधाएं विकसित की गई हैं।

उल्लेखनीय है कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से मंगलवार को दो नए शहरों के लिए भी उड़ान सेखा शुरू हो गईं। अकासा एयर ने नवी मुंबई और इंडिगो ने जम्मू के लिए उड़ानें शुरू की। अकासा एयरलाइंस की पहली उड़ान कल नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से नोएडा पहुंची थी और इसके बाद नोएडा से नवी मुंबई के लिए रवाना हुई थी। अब नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बेंगलुरु, हैदराबाद, अमृतसर, जम्मू और नवी मुंबई के लिए रोजाना विमान सेवा मिलेगी।

Next Story