- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- नोएडा प्राधिकरण का...
नोएडा प्राधिकरण का अवैध कॉलोनियों के खिलाफ अभियान जारी, प्राधिकरण की टीम को लोगों ने वापस भगाया

एनसीआर नॉएडा न्यूज़: अवैध कॉलोनियों के खिलाफ नोएडा प्राधिकरण का अभियान जारी है। इसी अभियान के तहत बुधवार की सुबह नोएडा प्राधिकरण की टीम सेक्टर-81 मेट्रो स्टेशन के पास अवैध कॉलोनियों को तोड़ने पहुंची। उसी दौरान वहां के निवासियों ने उसका विरोध किया। मौके पर आमने-सामने की स्थिति पैदा हो गई। जिसके बाद नोएडा प्राधिकरण की टीम को वापस उल्टे पांव भागना पड़ा है। कॉलोनी में रहने वाले लोगों ने नोएडा प्राधिकरण की इस कार्रवाई का विरोध किया। बताया जा रहा है कि जिस समय प्राधिकरण की टीम अवैध कॉलोनियों को तोड़ने गई, उस समय उनके पास पुलिस बल काफी कम था। जिसकी वजह से प्राधिकरण की टीम को उल्टे पांव वापस भागना पड़ा है।
बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे का मामला: मिली जानकारी के मुताबिक नोएडा के सेक्टर-81 में काफी संख्या में अवैध कॉलोनियों का निर्माण हो रखा है। इन कॉलोनियों में काफी संख्या में लोग रहते हैं। अवैध कालोनियों और अवैध अतिक्रमण के खिलाफ नोएडा प्राधिकरण का अभियान जारी है। लगातार उन स्थान पर कार्यवाही की जा रही है, जहां पर लोगों ने अवैध अतिक्रमण किया हुआ है। इसी अभियान के तहत बुधवार की सुबह करीब 10:30 बजे नोएडा प्राधिकरण की टीम थोड़ी बहुत पुलिस फोर्स के साथ सेक्टर-81 मेट्रो स्टेशन के पास बसी हुई अवैध कॉलोनियों को तोड़ने पहुंची।
प्राधिकरण की टीम वापस भागी: बताया जा रहा है कि जैसे ही नोएडा प्राधिकरण के 4 बुलडोजर मौके पर पहुंचे। तभी मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। वह सभी लोग अपनी कॉलोनियों से बाहर आ गए, जिनकी कॉलोनियों पर प्राधिकरण का बुलडोजर चलना था। आम जनता ने इसका विरोध किया। प्राधिकरण की टीम और कॉलोनियों में रहने वाले लोग आमने-सामने हो गए। जिसकी वजह से अवैध अतिक्रमण को तोड़ने की कार्रवाई करें बिना ही नोएडा प्राधिकरण की टीम को वापस भागना पड़ा है। सूचना मिल रही है कि जिस समय प्राधिकरण की टीम अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाने गई, उस समय काफी कम संख्या में पुलिस टीम थी।





