- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- नोएडा प्राधिकरण शहर...
नोएडा प्राधिकरण शहर में एक लाख कपड़े के थैले बांटेगा, प्लास्टिक यूज को कम करने की कोशिश

एनसीआर नॉएडा न्यूज़: नोएडा अपैरल एक्सपोर्ट क्लस्टर की ओर से नोएडा प्राधिकरण को एक लाख कपड़े के थैले और दो लाख कपड़े के मास्क दिए जाएंगे। प्राधिकरण इनको अलग-अलग स्थानों पर लोगों को निशुल्क बांटेगा। इससे शहर में प्लास्टिक यूज को कम करने की कोशिश की जाएगी। करीब एक साल पहले भी अथॉरिटी ने यह अभियान छेड़ा था। अब इस मुहिम का दूसरा चरण शुरू होगा।
प्राधिकरण की बड़ी मुहिम: नोएडा प्राधिकरण के प्रधान महाप्रबंधक राजीव त्यागी ने बताया कि कपड़े के थैले देने के अलावा सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्राधिकरण बड़ी मुहिम बुधवार से शुरू करने जा रहा है जो 3 जुलाई तक चलेगा। इसको रेस कार्यक्रम के तहत चलाया जाएगा। बुधवार को इसकी लांचिंग की जाएगी। इस दौरान स्कूल, कार्यस्थल, आरडब्ल्यूए पर महाशपथ का आयोजन किया जाएगा। शाम साढ़े चार बजे स्वच्छता शपथ दिलाई जाएगी।
इन जगहों पर होगा नुक्कड़ नाटक: राजीव त्यागी ने बताया कि बुधवार को सेक्टर-50, 126, 41, 117, टॉट मॉल में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान थैला बैंक का भी आयोजन किया जाएगा। नोएडा को पॉलिथीन मुक्त की मुहिम में यह मुहिम कारगर साबित होगा।





