- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- नोएडा प्राधिकरण ने...
नोएडा प्राधिकरण ने कार्य में देरी के चलते दो और फर्मों पर लगाया लाखों का जुर्माना

एनसीआर नॉएडा न्यूज़: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दो और फर्मों पर डेढ़ लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। 80 और 60 मीटर रोड के अनुरक्षण कार्य में देरी के चलते यह कार्रवाई की गई है। दोनों फर्मों को 3 दिन में सभी अनुरक्षण कार्य दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। अन्यथा काली सूची में डालने की चेतावनी दी गई है।
कार्य ठीक न मिलने पर नाराजगी: दरअसल, बीते दिनों ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ व मेरठ मंडलायुक्त सुरेन्द्र सिंह ने ग्रेटर नोएडा के अलग-अलग जगहों का निरीक्षण किया था, जिसमें सीईओ ने अनुरक्षण कार्य ठीक न मिलने पर नाराजगी जाहिर की थी और सभी अनुरक्षण कार्य शीघ्र दुरुस्त करने के निर्देश दिए थे। सीईओ के निर्देशों के क्रम में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक एके अरोड़ा ने 80 मीटर रोड के लिए ठाकुर कंस्ट्रक्शन को 3 दिन में कार्य करने के निर्देश दिए थे। इसी तरह 60 मीटर रोड के अनुरक्षण कार्यों को दुरुस्त करने के लिए गुड इंटरप्राइज को 3 दिन का समय दिया था।
कार्य अभी भी अधूरा: शुक्रवार को महाप्रबंधक परियोजना की समीक्षा के दौरान 80 मीटर रोड पर अनुरक्षण कार्य अभी भी अधूरा मिले। आरसीसी पोस्ट तार फेंसिंग क्षतिग्रस्त मिले, जिसके चलते ठाकुर कंस्ट्रक्शन पर एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। इसी तरह 60 मीटर रोड के अनुरक्षण कार्य की समीक्षा की तो आरसीसी पोस्ट, तार फेंसिंग , कर्व स्टोन, रोड साइड पटरी पर झाड़ियों की कटिंग आदि कार्य अधूरे मिले, जिसके चलते गुड इंटरप्राइज पर 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है।
130 मीटर रोड तक अनुरक्षण कार्य: वहीं होंडा सीएल जंक्शन से 130 मीटर रोड तक अनुरक्षण कार्य पर भी दुरुस्त नहीं मिले, जिसके चलते गुड इंटरप्राइज और ही 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। इन फर्मो को अधूरे कार्यों को 3 दिन में दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। अन्यथा काली सूची में डालने की चेतावनी दी है।





