दिल्ली-एनसीआर

नॉएडा: एक और विवाहिता चढ़ी दहेज की बलि, परिजनों ने ससुराल वालो पर दर्ज कराया मुकदमा

Admin Delhi 1
21 Jun 2022 2:02 PM GMT
नॉएडा: एक और विवाहिता चढ़ी दहेज की बलि, परिजनों ने ससुराल वालो पर दर्ज कराया मुकदमा
x

एनसीआर क्राइम न्यूज़: नोएडा के ईकोटेक- 3 क्षेत्र के ग्राम सादुल्लापुर में एक विवाहिता की घर पर संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने उसके पति समेत ससुराल पक्ष के कई लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज करवाया है। ईकोटेक-3 के थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि संजना (22) की तीन वर्ष पूर्व ग्राम सादुल्लापुर के अशोक नागर से शादी हुई थी। उन्होंने बताया कि 20 जून को रात्रि एक बजे करीब संजना को 70 फीसदी जली हुई अवस्था में यथार्थ अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

उन्होंने बताया कि मृतका के संजना की मामी प्रीति ने उसके पति अशोक नागर, जेठ रविंद्र नागर तथा सास के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज करवाया है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Next Story