दिल्ली-एनसीआर

Noida : ट्रक की टक्कर से हुआ हादसा, बाइक सवार की दर्दनाक मौत

Saba Naaz
27 Jun 2025 6:48 PM IST
Noida : ट्रक की टक्कर से हुआ हादसा, बाइक सवार की दर्दनाक मौत
x
Noida नोएडा :बादलपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एनटीपीसी रोड स्थित अंबुजा सीमेंट कंपनी के पास शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे एक ट्रक ने बाइक सवार युवक को ट्रक ने टक्कर मारने के बाद कुचल दिया।
हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रदीप (25) निवासी सीधीपुर थाना बादलपुर के रूप में हुई है। वह वीवो कंपनी में कार्यरत था और रोज की तरह ड्यूटी पर जा रहा था। घटना से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। वह मुआवजे और ट्रक चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। जिससे यातायात प्रभावित रहा।
हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों द्वारा समझाने और मुआवजे की प्रक्रिया शुरू करने के आश्वासन के बाद परिजन शांत हुए। इसके बाद यातायात सुचारू कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। ट्रक को जब्त कर लिया गया है और ट्रक चालक की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि थाना बादलपुर पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार बाइक सवार युवक ने हेलमेट पहन रखा था। लेकिन टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
Next Story