दिल्ली-एनसीआर

Noida: पुलिस मुठभेड़ में शातिर लुटेरा गोली लगने से घायल हुआ

Admindelhi1
29 Oct 2024 8:30 AM IST
Noida: पुलिस मुठभेड़ में शातिर लुटेरा गोली लगने से घायल हुआ
x
लूटी हुई मोटरसाइकिल, देसी तमंचा आदि बरामद

नोएडा: थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने देर रात को एक पुलिस मुठभेड के दौरान एक शातिर लुटेरे को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके पास से लूटी हुई मोटरसाइकिल, देसी तमंचा आदि बरामद किया है।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) अशोक कुमार सिंह ने बताया कि थाना नॉलेज पार्क पुलिस रविवार की रात को झट्टा रेलवे अंडरपास के पास चेकिंग कर रही थी, तभी बाइक पर सवार होकर आते हुए एक युवक दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो, वह रूकने की बजाए पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाते हुए वहां से भागने लगे। उन्होंने बताया कि जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गोली चलाई।

पुलिस द्वारा चलाई गई गोली से बाइक सवार घायल हो गया। उन्होंने बताया कि बदमाश की पहचान जीतू पुत्र अनिल उम्र 21 वर्ष निवासी जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने लूटी हुई एक मोटरसाइकिल, देसी तमंचा और कारतूस बरामद किया है। उन्होंने बताया कि इस बदमाश ने लूटपाट की कई वारदातें करनी स्वीकार की है।

Next Story