दिल्ली-एनसीआर

नितिन गडकरी और शिवराज सिंह चौहान बीजेपी पार्लियामेंट्री बोर्ड से हुए बाहर

Admin Delhi 1
17 Aug 2022 11:31 AM GMT
नितिन गडकरी और शिवराज सिंह चौहान बीजेपी पार्लियामेंट्री बोर्ड से हुए बाहर
x

न्यूज़ दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) की तैयारियों में भारतीय जनता पार्टी जोर-शोर से जुट गई है। भारतीय जनता पार्टी के पार्लियामेंट्री बोर्ड का नए सिरे से गठन किया गया है। खास बात यह है कि पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और मौजूदा कैबिनेट मिनिस्टर नितिन गडकरी को पार्लियामेंट्री बोर्ड से बाहर कर दिया गया है। लंबे अरसे बाद नितिन गडकरी बीजेपी के पार्लियामेंट्री बोर्ड से बाहर हुए हैं। उनके अलावा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी पार्लियामेंट्री बोर्ड में जगह नहीं दी गई है। जिन नए चेहरों को भाजपा के इस बोर्ड में जगह मिली है, उनमें कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा शामिल हैं। आपको बता दें कि संसदीय बोर्ड ही लोकसभा और राज्यों में होने वाले विधानसभा व विधान परिषद चुनावों में उम्मीदवारों के नाम तय करता है।

इन 11 नेताओं को मिली संसदीय बोर्ड में जगह: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह की ओर से नए संसदीय बोर्ड की जानकारी दी गई है। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पार्टी का केंद्रीय संसदीय बोर्ड नए सिरे से गठित किया है। जिसमें 11 सदस्यों को जगह दी गई है। इसमें खुद पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल हैं। संसदीय बोर्ड के सचिव बीएल संतोष हैं। बीएल संतोष राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी के बीच समन्वय की जिम्मेदारी देखते हैं। वह भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री भी हैं।

बीजेपी संसदीय बोर्ड के सदस्यों पर एक नजर:

1. जगत प्रकाश नड्डा, अध्यक्ष

2. नरेंद्र भाई मोदी

3. राजनाथ सिंह

4. अमित भाई शाह

5. बीएस येदियुरप्पा

6. सर्बानंद सोनोवाल

7. के लक्ष्मण

8. इकबाल सिंह लालपुरा

9. सुधा यादव

10. सत्यनारायण जटिया

11. बीएल संतोष सचिव

Next Story