- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- महिला सशक्तिकरण और...
दिल्ली-एनसीआर
महिला सशक्तिकरण और सामाजिक कार्यों के लिए नीता अंबानी को मिला बड़ा सम्मान
SHIDDHANT
17 March 2026 9:11 PM IST

x
Delhi दिल्ली। रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर और चेयरपर्सन नीता अंबानी को मंगलवार को 'केआईएसएस ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड 2025' से सम्मानित किया गया। यह सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित एक भव्य समारोह में दिया गया। यह पुरस्कार कलिंगा सामाजिक विज्ञान संस्थान (केआईएसएस) के परिसर में आयोजित कार्यक्रम में दिया गया, जहां उन्हें रिलायंस फाउंडेशन के माध्यम से किए गए सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
यह सम्मान उन्हें नोबेल पुरस्कार विजेता मोहन मुनासिंघे और केआईएसएस, केआईआईटी व केआईएमएस के संस्थापक अच्युता सामंता ने प्रदान किया।इस समारोह में करीब 40,000 जनजातीय छात्रों ने हिस्सा लिया, जिन्होंने पारंपरिक प्रस्तुतियों के साथ उनका स्वागत किया।
अपने संबोधन में नीता अंबानी ने कहा कि उन्हें यह सम्मान पाकर गर्व महसूस हो रहा है और उन्होंने इसे रिलायंस फाउंडेशन की पूरी टीम को समर्पित किया। उन्होंने अच्युत सामंत की तारीफ करते हुए कहा कि केआईआईटी और केआईएसएस जैसे विश्वस्तरीय संस्थान देश के लिए गर्व की बात हैं।
नीता अंबानी ने छात्रों द्वारा मिले स्नेह और स्वागत के लिए आभार जताया और कहा कि वह इस अनुभव को हमेशा याद रखेंगी। उन्होंने ओडिशा की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं की भी सराहना की और कहा कि यहां के लोगों का प्रकृति से गहरा जुड़ाव है।
छात्रों को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि लड़के और लड़कियों में कोई अंतर नहीं है और दोनों में बराबर क्षमता होती है। उन्होंने छात्रों से बड़े सपने देखने, कड़ी मेहनत करने और ईमानदारी के रास्ते पर चलने की अपील की। उन्होंने कहा कि केआईएसएस के छात्रों को देखकर उन्हें विश्वास होता है कि भारत का भविष्य बहुत उज्ज्वल है।
नीता अंबानी ने इस दौरे को अपने लिए खास और यादगार अनुभव बताया। वर्ष 2008 में स्थापित केआईएसएस ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड संस्थान द्वारा दिया जाने वाला सबसे बड़ा सम्मान है, जो दुनिया भर में उत्कृष्ट सामाजिक कार्य करने वाले व्यक्तियों और संगठनों को दिया जाता है।इस पुरस्कार में एक प्रशस्ति पत्र और सोने की परत चढ़ी ट्रॉफी दी जाती है, जो दया, उम्मीद और दूसरों की मदद करने की भावना का प्रतीक है।
Tagsनीता अंबानीKISS ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड 2025रिलायंस फाउंडेशनKISS भुवनेश्वरKIITअच्युत सामंतामोहन मुनासिंघेसामाजिक कार्यपरोपकारओडिशा संस्कृतिजनजातीय छात्रअवॉर्ड समारोहभारत न्यूजसम्मानमहिला सशक्तिकरणशिक्षाप्रेरणालेटेस्ट न्यूजभुवनेश्वर इवेंटइंडिया अपडेटजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





