दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली में मकान का लिंटर गिरने से मलबे में दबकर नौ साल के बच्चे की मौत, दो बहनें हुई घायल

Suhani Malik
3 July 2022 6:44 AM GMT
दिल्ली में मकान का लिंटर गिरने से मलबे में दबकर नौ साल के बच्चे की मौत, दो बहनें हुई घायल
x

दिल्ली न्यूज़: घटना बेगम विहार इलाके की है। जहां एक मकान का लिंटर गिरने से मलबा के नीचे दबकर नौ साल के बच्चे की मौत हो गई। जबकि एक युवती और उसकी बहन घायल हो गई। युवती का पैर टूट गया है और उसकी बहन के सिर में चोट है।बेगम विहार इलाके में एक मकान का लिंटर गिरने से मलबा के नीचे दबकर नौ साल के बच्चे की मौत हो गई। जबकि एक युवती और उसकी बहन घायल हो गई। घटना के समय बच्चा मकान के सामने खेल रहा था। पुलिस मकान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही है।पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब पांच बजे पुलिस को बेगम विहार डी ब्लॉक में एक मकान का लिंटर गिरने और मलबे के नीचे कुछ लोगों के दबे होने की जानकारी मिली। मौके पर पुलिस और दमकल कर्मी पहुंचे और मलबे के नीचे दबे नौ साल के कुणाल और 20 वर्षीय रानी और उसकी बहन को बाहर निकालकर पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने कुणाल को मृत घोषित कर दिया।

जबकि रानी और उसकी बहन का इलाज चल रहा है। रानी का पैर टूट गया है जबकि उसकी बहन के सिर में चोट है।कुणाल की मां सोनी ने बताया कि घटना के दौरान उसका बेटा उस मकान के पास खेल रहा था। जबकि अन्य लोग वहां बैठकर बात कर रहे थे। सोनी ने बताया कि मकान काफी जर्जर हालत में था। छतों से पानी टपकता था। पन्नी लगाकर किराएदार इसमें रहते थे। घटना में कोई भी किराएदार चपेट में नहीं आया। वहीं रानी ने बताया कि वह मकान के पास बैठकर बातचीत कर रही थी। इसी दौरान लिंटर भरभराकर गिर गया। उसका पैर मलबे में दब गया। जबकि उसकी बहन के सिर में चोट लगी है। पुलिस ने कुणाल के शव का पोस्टमार्टम कराकर उसके परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मकान मालिक के खिलाफ मामला दर्जकर उसकी तलाश कर रही है।

Next Story