- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- निफ्ट में असिस्टेंट...
दिल्ली-एनसीआर
निफ्ट में असिस्टेंट प्रोफेसर के कई पदों पर भर्ती, 6 मई तक फॉर्म भरने का मौका
SHIDDHANT
16 April 2026 8:55 PM IST

x
Delhi दिल्ली: राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईएफटी) ने असिस्टेंट प्रोफेसर (शॉर्ट टर्म कॉन्ट्रैक्ट) के विभिन्न 6 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर वैकेंसी निकाली है। एनआईएफटी ने जिन 6 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं, उनमें असिस्टेंट प्रोफेसर (वस्त्र डिजाइन) और असिस्टेंट प्रोफेसरर (मास्टर्स ऑफ डिजाइन) के 1-1; असिस्टेंट प्रोफेसरर (फैशन कम्युनिकेशन) और असिस्टेंट प्रोफेसर (फैशन और लाइफस्टाइल एक्सेसरीज) के 2-2 पद शामिल हैं। एनआईएफटी की ओर से जारी पदों के लिए ऑफलाइन और ऑनलाइन (ईमेल) के माध्यमों से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 6 मई निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, वे तय लास्ट डेट तक अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद अनुसार पोस्ट-ग्रेजुएशन डिग्री, पीएचडी, बीडेस, एमएफए की डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता, कौशल और तय सालों का अनुभव होना भी अनिवार्य है। उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 6 मई के आधार पर की जाएगी। वहीं, योग्य अभ्यर्थियों का चयन शैक्षिक योग्यता, अनुभव, इंटरव्यू में प्रदर्शन, शॉर्टलिस्टिंग और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 55,000 रुपए प्रति माह होगी।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले निफ्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अधिसूचना में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद आवेदन पत्र को सीलबंद लिफाफे में बड़े अक्षरों में पद का नाम लिखकर 'निदेशक, राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान, गांधीनगर, जीएच-0 रोड, इन्फोसिटी के पास, गांधीनगर 382007 (गुजरात)' पते पर या तो डाक कर दें या अधिसूचना में दिए गए आधिकारिक ईमेल आईडी पर एक फाइल में मेल कर दें। लास्ट में रजिस्ट्रेशन फॉर्म की एक हार्ड कॉपी भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें।
TagsNIFT भर्तीअसिस्टेंट प्रोफेसरफैशन डिजाइन जॉबगांधीनगर NIFTसरकारी नौकरीटीचिंग जॉब55000 सैलरीआवेदन प्रक्रियाफैशन कम्युनिकेशनलाइफस्टाइल एक्सेसरीजभर्ती 2026करियर अवसरजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





