- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- एनआईए में नौकरी का...
दिल्ली-एनसीआर
एनआईए में नौकरी का अवसर, असिस्टेंट समेत 29 पदों पर आवेदन जारी, जानें लास्ट डेट
SHIDDHANT
23 April 2026 8:52 PM IST

x
Delhi दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है। नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने असिस्टेंट सहित विभिन्न 29 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्त पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। एनआईए ने जिन 29 पदों पर भर्ती निकाली है, उनमें सेक्शन ऑफिसर/ऑफिसर सुपरिटेंडेंट (अनुभाग अधिकारी/कार्यालय अधीक्षक) के 03, असिस्टेंट (सहायक) के 03, स्टेनोग्राफर श्रेणी-I के 14, अपर डिविजन क्लर्क (उच्च श्रेणी क्लर्क- यूडीसी) के 03, और लोअर डिविजन क्लर्क (निम्न श्रेणी क्लर्क- एलडीसी) के 06 पद शामिल हैं।
इन पदों के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 18 मई तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय लास्ट डेट तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान/विश्वविद्यालय/बोर्ड से संबंधित पद अनुसार 12वीं या ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता, कौशल और तय सालों का अनुभव होना भी अनिवार्य है।
उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 56 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन के अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। वहीं, पद अनुसार अभ्यर्थियों की सैलरी 19,900 से 1,42,400 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसी के साथ कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एनआईए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए जारी आधिकारिक अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी डानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अचैट करें।
इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म को डॉक्यूमेट्स के साथ एक फिलाफे में डालने के बाद उसे 'डीआइजी (प्रशासन), एनआईए मुख्यालय, सीजीओ कॉम्प्लेक्स, लोधी रोड, नई दिल्ली - 110003' पते पर तय समय सीमा के अंदर डाक कर दें। लास्ट में अभ्यर्थी भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र की एक कॉपी सुरक्षित निकाल कर रख लें। कैंडिडेट्स को भर्ती और योग्यता से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए एनआईए की ओर से संबंधित पद के लिए जारी विस्तृत नोटिफिकेशन को चेक करने की सलाह दी जाती है।
इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म को डॉक्यूमेट्स के साथ एक फिलाफे में डालने के बाद उसे 'डीआइजी (प्रशासन), एनआईए मुख्यालय, सीजीओ कॉम्प्लेक्स, लोधी रोड, नई दिल्ली - 110003' पते पर तय समय सीमा के अंदर डाक कर दें। लास्ट में अभ्यर्थी भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र की एक कॉपी सुरक्षित निकाल कर रख लें। कैंडिडेट्स को भर्ती और योग्यता से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए एनआईए की ओर से संबंधित पद के लिए जारी विस्तृत नोटिफिकेशन को चेक करने की सलाह दी जाती है।
TagsNIA भर्ती 2026सरकारी नौकरीNIA वैकेंसी29 पद भर्तीअसिस्टेंट नौकरीस्टेनोग्राफर भर्तीUDC LDC जॉबऑफलाइन आवेदनसरकारी नौकरी दिल्लीNIA नोटिफिकेशनजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi newsNIA Recruitment 2026Government JobsNIA Vacancy29 Posts RecruitmentAssistant JobsStenographer RecruitmentUDC LDC JobsApply OfflineGovernment Jobs DelhiNIA Notification
Next Story





