दिल्ली-एनसीआर

सुपरटेक ट्विन टावर तोड़ने के बाद अगला सवाल, उस जगह पर अब क्या बनेगा

Admin Delhi 1
1 Sep 2022 1:45 PM GMT
सुपरटेक ट्विन टावर तोड़ने के बाद अगला सवाल, उस जगह पर अब क्या बनेगा
x

एनसीआर नॉएडा न्यूज़: नोएडा वालों का आजकल एक बड़ा सवाल है। सवाल यह है कि अब 'भ्रष्टाचार की इमारत' ट्विन टावर को तोड़ दिया गया है, लेकिन उनके स्थान पर क्या बनाया जाएगा। इसको लेकर सुपरटेक एमरॉल्ड कोर्ट के आरडब्ल्यूए ने बड़ी बात की है। आरडब्ल्यूए ने ऐलान करते हुए बताया कि सुपरटेक ट्विन टावर के स्थानों पर अब भव्य मंदिर और बच्चों की खेलकूद के लिए विशाल पार्क बनाया जाएगा। इसको लेकर बीते दिनों सोसाइटी में आरडब्ल्यूए के कुछ पदाधिकारियों के बीच एक बैठक हुई। जिसमें इस मुद्दे पर सहमति बनाई गई। बताया जाता है कि बहुत ही जल्द यहां पर भव्य मंदिर का निर्माण किया जाएगा। जिसमें देवी-देवताओं की मूर्तियों को स्थापित किया जाएगा। यहां पर भगवान श्रीराम और भोलेनाथ की भी प्रतिमा लगाई जाएगी।

क्या कहते हैं एमरल्ड कोर्ट के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष: मिली जानकारी के अनुसार सुपरटेक एमरल्ड कोर्ट के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष उदय भान सिंह तेवतिया का कहना है कि ध्वस्तीकरण के बाद अब ट्विन टावर वाले स्थान का सही इस्तेमाल किया जाएगा। यहां सबसे पहले भव्य मंदिर का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही बच्चों के लिए खेल का मैदान बनाया जाएगा। साथ ही एक हराभरा पार्क भी बनाया जाएगा। मंदिर का निर्माण सोसायटी के लोगों की मदद से होगा। मंदिर में सभी देवी-देवताओं की मूर्तियों को विराजमान किया जाएगा। इसको लेकर बहुत ही जल्द बैठक होगी।

2 तिहाई लोगों की सहमति अनिवार्य: आपकों बता दें कि सुपरटेक एमरल्ड कोर्ट का अभी तक हैंडओवर नहीं हुआ है। अभी मालिकाना हक बिल्डर का है। अगर बिल्डर किसी तरह का निर्माण करेगा तो उसके लिए 2 तिहाई सोसायटी के लोगों की सहमति अनिवार्य होगी। जबकि, आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी दावा कर रहे हैं कि सोसायटी वाले उनका समर्थन कर रहे हैं। इसके लिए वह कानूनी लड़ाई लड़ने को भी तैयार हैं। यहां मंदिर और पार्क बनाया जाएगा। ट्विन टावर 75 हजार वर्ग मीटर भूमि क्षेत्रफल में था।

Next Story