दिल्ली-एनसीआर

एनसीआर नोएडा से दो नाबालिग लड़कियों के गायब होने की खबर, मामला दर्ज

Admin Delhi 1
6 July 2022 12:24 PM IST
एनसीआर नोएडा से दो नाबालिग लड़कियों के गायब होने की खबर, मामला दर्ज
x

एनसीआर नॉएडा न्यूज़: नोएडा से दो नाबालिग लड़कियां गायब हो गई है। एक लड़की 4 जुलाई को डांस सीखने क्लास गई थी। तब से वह अपने घर नहीं लौटी है। दूसरी लड़की अपने घर से लापता हो गई। दोनों मामलों के पीड़ित परिजनों ने नोएडा सेक्टर-39 कोतवाली में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने बताया कि दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि जल्द दोनों लड़कियों को बरामद कर लिया जाएगा।

पहला मामला: थाना सेक्टर-39 के थानाध्यक्ष राजीव बालियान ने बताया कि सदरपुर कॉलोनी में रहने वाली छात्रा 4 जुलाई को सदरपुर कॉलोनी में स्थित एक डांस क्लास में गई थी। तब से वह लापता है। उसके पिता ने घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है।

दूसरा मामला: थाना प्रभारी ने बताया कि सेक्टर-105 में रहने वाली छात्रा अपने घर से लापता है। उसके परिजनों ने दयानंद नामक व्यक्ति पर उसको अगवा करने का आरोप लगाते हुए थाना सेक्टर-39 में मुकदमा दर्ज कराया है। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द दोनों लड़कियों को बरामद कर लिया जाएगा।

Next Story