दिल्ली-एनसीआर

News Delhi: बीजेपी वक्फ की जमीन छीनना चाहती है: अखिलेश यादव

Admindelhi1
2 April 2025 3:42 PM IST
News Delhi: बीजेपी वक्फ की जमीन छीनना चाहती है: अखिलेश यादव
x
"बिल पर चर्चा जारी"

दिल्ली: वक्श संशोधन बिल पर समाजवादी पार्टी के सांसद अखिलेश यादव ने कहा कि वक्फ बिल से ज्यादा जरूरी वह जमीन है, जिस पर चीन ने गांव बसा लिया है। लेकिन यह (सरकार) नहीं चाहती कि उस पर चर्चा हो। इस बिल के पीछे न सरकार की नीति सही है न नियत। इस बिल के पीछे का मकसद मुस्लिम समुदाय के लोगों के अधिकारों को छीनना है। वक्फ बिल बीजेपी की सांप्रदायिक राजनीति का नया रूप है। इनका मकसद वक्फ की जमीनों को छीनना है और इन जमीनों को पिछले रास्ते अपने लोगों को देना चाहती है।

अखिलेश यादव ने कहा कि वक्फ बिल के जरिए बीजेपी उनका तुष्टिकरण करना चाहती है, जो बीजेपी से छिटक गए। यह वोट को संभालने के लिए बिल लाया गया है। बीजेपी यह बिल इसलिए लाना चाहती ताकि ध्रुवीकरण हो। जितना ध्रुवीकरण होगा, उतना बीजेपी को फायदा होगा। वक्फ बिल से दुनिया में गलत संदेश जाएगा और इससे सेक्यूलर ईमेज को धक्का लगेगा। यह बिल सोची समझी रणनीति का हिस्सा है। बीजेपी चाहती है कि इस बिल के जरिए मुस्लिम समुदायों के बीच बंटवारा हो जाए।

Next Story