दिल्ली-एनसीआर

नवविवाहिता ने जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या, पुलिस की जांच जारी

Admin Delhi 1
20 Feb 2023 8:06 PM IST
नवविवाहिता ने जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या, पुलिस की जांच जारी
x

ग्रेटर नोएडा: मानसिक तनाव के चलते एक नवविवाहिता ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर लिया। उसे गंभीर अवस्था में ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना नॉलेज पार्क के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि जनपद अलीगढ़ के खैर क्षेत्र की रहने वाली चांदनी सोनी पत्नी जितेंद्र वर्मा की एक वर्ष पूर्व शादी हुई थी। उन्होंने मानसिक तनाव के चलते 3 फरवरी को जहरीला पदार्थ खा लिया था।

उन्होंने बताया कि उन्हें उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। थाना प्रभारी ने बताया कि उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उन्होंने बताया कि इस मामले में अग्रिम कार्रवाई जनपद अलीगढ़ पुलिस करेगी।

Next Story