दिल्ली-एनसीआर

नॉएडा के रामलीला मैदान में पानी भरने से खड़ी हुई नई परेशानी

Admin Delhi 1
24 Sep 2022 1:09 PM GMT
नॉएडा के रामलीला मैदान में पानी भरने से खड़ी हुई नई परेशानी
x

एनसीआर नॉएडा न्यूज़: नोएडा शहर में वर्ष में अनेक बार कई जगह रामलीला का आयोजन किया जाता है। दिल्ली एनसीआर और आस पास के इलाके में तीन दिन से हो रही वर्षा के कारण इन रामलीला मैदान में भारी मात्रा में पानी भर गया है। इस साल रामलीला को लेकर रही रही तैयारियों को बड़ा झटका लगा है। पंडाल लगने की तैयारियां सभी मैदानों में चल रही है। वर्षा के चलते इसमें देरी होने की संभावना है। 26 सितंबर से रामलीला मंचन शुरू होने की उम्मीद है।

आयोजन की चल रही तैयारी: नोएडा के सेक्टर-62 स्थित रामलीला मैदान, सेक्टर- 21A स्थित नोएडा स्टेडियम, सेक्टर- 46 सहित कई जगहों पर भारी वर्षा के कारण शुरू होने वाले आयोजन प्रभावित हो रहे हैं और उनमें विलंब होने का अनुमान लगाया जा रहा है। आयोजकों का कहना है कि समय पर ही सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी,जिससे आयोजन में कोई बाधा उत्पन्न ना हो।

रघुवंश सांस्कृतिक संस्थान के आ रहे कलाकार: रामलीला मैदान सी-57, सेक्टर-62 में 26 सितंबर से 6 अक्टूबर तक रामलीला का आयोजन रखा गया है। उस होने वाले रामलीला महोत्सव में लीला मंचन का कार्य रघुवंश सांस्कृतिक संस्थान के 50 कलाकार करेंगे, जो इस रामलीला में कई किरदार निभाएंगे। इसमें भगवान राम की भूमिका में अनुज सक्सेना नजर आने वाले हैं। वह कई वर्ष से दिल्ली के परेड ग्राउंड रामलीला में श्रीराम के किरदार का मंचन कर रहे हैं। माता-सीता की भूमिका का परी त्यागी निभाएंगी। रामलीला के आवश्यक किरदार रावण की भूमिका दिल्ली के संजय शर्मा निभाएंगे। मंचन का निर्देशन अनुज शर्मा करेंगे और टेक्निकल निर्देशन अनितेश शर्मा करेंगे। श्रीराम मित्र मंडल नोएडा रामलीला समिति के महासचिव मुन्ना कुमार शर्मा ने बताया कि सभी तरह की तैयारियां पूरी कर ली गई है।

Next Story