- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- श्रमिकों को सुरक्षा और...
दिल्ली-एनसीआर
श्रमिकों को सुरक्षा और अधिकार देगा नया लेबर कोड: गजेंद्र सिंह शेखावत
SHIDDHANT
24 Nov 2025 7:53 PM IST

x
Delhi दिल्ली। श्रम सुधारों से जुड़ी बड़ी बहस के बीच केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए नए लेबर कोड पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और ओडिशा के श्रम मंत्री गणेश राम सिंह खुंटिया ने प्रतिक्रिया दी है। दोनों नेताओं ने इसे देश में श्रमिकों के हितों की रक्षा और औद्योगिक विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया है। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आईएएनएस से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशन में तैयार किया गया नया लेबर कोड देश के मजदूर वर्ग को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
उन्होंने कहा, "यह लेबर कोड खासतौर पर असंगठित क्षेत्रों में काम करने वाले मजदूरों को सशक्त करने और उन्हें किसी भी प्रकार के अन्याय से बचाने के लिए बनाया गया है। इसके लागू होने के साथ ही भारत विकास के मार्ग पर तेज गति से आगे बढ़ रहा है। शेखावत के अनुसार, मजदूरों के अधिकारों की सुरक्षा, काम के घंटे, वेतन से संबंधित प्रावधान और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े नियम इस सुधार के केंद्र में हैं। उन्होंने कहा कि इससे देश में श्रम व्यवस्था और पारदर्शी होगी और उद्योगों को भी लाभ मिलेगा।
ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में राज्य के श्रम मंत्री गणेश राम सिंह खुंटिया ने भी नए श्रम सुधारों का समर्थन करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा शुरू किए गए ये बदलाव मजदूरों के हितों में ऐतिहासिक साबित होंगे। उन्होंने कहा, "ये सुधार मजदूरों की सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने, उद्योगों के विकास को प्रोत्साहित करने और श्रमिक कल्याण को नई दिशा देने वाले हैं।"
खुंटिया ने कहा कि मजदूरों को सुरक्षा, सम्मान और बेहतर भविष्य देने के लिए ऐसे सुधार आवश्यक थे और अब देश में श्रम क्षेत्र की व्यवस्था पहले से अधिक संगठित और प्रभावी होगी। मजदूरों की सुरक्षा और उद्योग जगत के संतुलन को ध्यान में रखकर बनाए गए इन सुधारों से असंगठित क्षेत्र के लाखों श्रमिकों को लाभ मिलेगा। सामाजिक सुरक्षा, बीमा और पेंशन जैसी सुविधाएं सुनिश्चित होंगी। श्रम विवादों के समाधान की प्रक्रिया सरल और तेज होगी। औद्योगिक क्षेत्र में निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
Tagsनया लेबर कोडश्रम सुधारगजेंद्र सिंह शेखावतगणेश राम सिंह खुंटियाअसंगठित क्षेत्र के मजदूरसामाजिक सुरक्षापेंशनबीमाश्रमिक हितऔद्योगिक विकासभारत न्यूज़श्रम विवादजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





