दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली नगर निगम की नई पहल, सफाई कर्मचारियों के शिकायतों को सुनवाई करके सुलझाया जायेगा

Admin Delhi 1
8 July 2022 5:01 AM GMT
दिल्ली नगर निगम की नई पहल, सफाई कर्मचारियों के शिकायतों को सुनवाई करके सुलझाया जायेगा
x

दिल्ली न्यूज़: दिल्ली नगर निगम के मध्य जोन क्षेत्र ने एक नई पहल शुरू की है। इस नई पहल में प्रत्येक बुधवार और शुक्रवार को क्षेत्रीय कार्यालय में सफाई कर्मचारियों से संबंधित मामलों की होगी सुनवाई की जाएगी ताकि सफाई कर्मचाारियों की शिकायतों को दूर किया जा सके।

सुनवाई के दौरान अंतर्गत निगम कर्मचारियों तथा विशेष रूप से सफाई कर्मचारियों की सेवा, वेतन एंव पेंशन से संबंधित मामलों की सुनवाई प्रत्येक बुधवार और शुक्रवार को शाम 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। समस्याओं के निवारण के लिए निगम कर्मचारी संबंधित दस्तावेजों के साथ नियंत्रण कक्ष, उपायुक्त कार्यालय में संपर्क कर के अपनी सुनवाई की तिथि प्राप्त कर सकता है। सुनवाई कार्यक्रम शुरू होने को सफाई कर्मचारियों अच्छी पहल बताया है क्योंकि उन्हें अपनी समस्याओं के लिए अधिकारियों के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन अब एक ही जगह उनकी समस्याओं को सुलझाने में मदद मिलेगी।

Next Story