दिल्ली-एनसीआर

New Delhi: मौसम विभाग का अलर्ट, 40 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान

Admindelhi1
23 April 2025 8:09 AM IST
New Delhi: मौसम विभाग का अलर्ट, 40 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान
x
"नमी कम रहने से आने वाले दिनों में गर्म हवाएं और तीखी होंगी"

नई दिल्ली: राजस्थान के थार मरुस्थल से होकर आईं गर्म हवाओं ने उप्र में लू तेज कर दी है। गर्म और शुष्क हवाओं के कारण माहौल में नमी घट गई। मंगलवार को सामान्य से कम नमी रही। नमी कम रहने से आने वाले दिनों में गर्म हवाएं और तीखी होंगी। सीएसए के मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 26 अप्रैल तक इसी तरह की स्थिति रहेगी। 27 अप्रैल के बाद नया पश्चिमी विक्षोभ आने पर पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाली हवाओं में नमी बढ़ेगी। इससे राहत मिलने की उम्मीद है।

सीएसए के मौसम विभाग के तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि माहौल में सुबह के समय नमी का प्रतिशत 45 के ऊपर होना चाहिए। दोपहर को नमी का प्रतिशत 15 से 20 के बीच होना चाहिए। मंगलवार को सुबह के समय नमी का प्रतिशत 35 हो गया। इसके बाद जैसे दिन चढ़ा, नमी घटकर 10 प्रतिशत पर आ गई। उन्होंने बताया कि दिन में राजस्थान के थार मरुस्थल की गर्म हवाएं आ रही हैं। इससे कानपुर परिक्षेत्र समेत सेंट्रल यूपी प्रभावित है। चार-पांच दिन तक मौसम में बदलाव का अनुमान नहीं है। 26 अप्रैल तक हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

मंगलवार को लगातार तीसरे दिन अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार रहा। मौसम वेधशाला की रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकतम तापमान 40.2 और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से 2.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.6 डिग्री अधिक रहा है। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि दिन में थार मरुस्थल से आने वाली हवाओं से शाम के समय पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाली हवाओं में नमी की मात्रा बहुत कम हो गई है। 27-28 अप्रैल के बाद माहौल में नमी बढ़ने का पूर्वानुमान है। इससे राहत मिलेगी।

Next Story