दिल्ली-एनसीआर

New Delhi: मौसम में बदलाव, कल से अधिक ठंड का असर

Admindelhi1
5 Dec 2025 11:29 AM IST
New Delhi: मौसम में बदलाव, कल से अधिक ठंड का असर
x
"बर्फबारी के चलते कड़ाके की ठंड का अलर्ट"

नई दिल्ली: आने वाले दिनों में पारा 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। पहाड़ों पर बर्फबारी से राजधानी में ठंडी हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार

आज आसमान अधिकतर साफ रहेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान 22 और 6 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है।

बुधवार को सुबह से ही मौसम में ठंडक थी। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे-वैसे दिन में सूरज की गर्मी का हल्का अहसास हुआ। अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.6 डिग्री कम रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो मौसम के औसत से 3.1 डिग्री अधिक रहा।

दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 100 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 46 प्रतिशत रही। वहीं, लोधी रोड सबसे ठंडा इलाका रहा। यहां न्यूनतम पारा 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा, रिज में 7.2, पालम में 8.1 और आया नगर में 7.3 न्यूनतम पारा दर्ज किया गया।

Next Story