- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- New Delhi: छह राज्यों...
दिल्ली-एनसीआर
New Delhi: छह राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में मतदान जारी
Admindelhi1
11 Nov 2025 1:38 PM IST

x
"आठ विधानसभा सीटों पर मतदाताओं ने डाला वोट"
नई दिल्ली: देश के छह राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश की आठ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए आज सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया। जम्मू-कश्मीर में बडगाम, नगरोटा, राजस्थान में अंता, झारखंड में घाटशिला, तेलंगाना में जुबली हिल्स, पंजाब में तरनतारन, मिजोरम में डम्पा और ओडिशा में नुआपाड़ा में आज मतदान हो रहा है।
इसके अलावा बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और आखिरी चरण के लिए राज्य की 243 विधानसभा सीटों में से 122 पर भी आज सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया। इस चरण में 20 जिलों की 122 सीटों पर लगभग 3.7 करोड़ मतदाता 1,302 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। सीमांचल सहित 20 जिलों में सुरक्षा के लिए 4 लाख से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। इस चरण में 45,399 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 40,073 ग्रामीण और 5326 शहरी बूथ हैं।
Tagsनई दिल्लीछह राज्योंएक केंद्रशासितप्रदेशमतदानजारीNew DelhiSix statesone union territoryvotingunderwayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताज़ा ख़बरेंहिंदी समाचारभारत समाचारख़बरों का सिलसिलाआज की ब्रेकिंग न्यूज़आज की बड़ी ख़बरेंमिड डे अख़बारजनतासमाचार न्यूज़समाचारJanata Se Rishta NewsJanata Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsNews UpdatesToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day NewspaperPublicPeopleNews
Next Story





